ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हिमसागर अपार्टमेंट सोसाइटी चर्चाओं में हैं. सोसाइटी का एक नोटिस खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, यहां पर लुंगी और नाइटी पहन कर सोसाइटी में टहलने पर आरडब्ल्यूए ने पूरी तरह से रोक लगा दी है. ग्रेटर नोएडा के फाई 2 पॉकेट 4 हिमसागर अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए ने यह फरमान जारी किया है. हालांकि, इस आदेश के बाद से सोसाइटी में विरोध है. आदेशों का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
सोसाइटी में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से रिटायर्ड और सेवारत लोग रहते हैं. आरडब्लूए के पदाधिकारियों की तरफ से कहा गया कि सभी से अपेक्षा की जाती कि टहलते वक्त में आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखें. ऐसे में सभी से अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी, जो कि घर का पहनावा है उसे पहनकर बाहर ना घूमे. सोसायटी के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि महिलाओं की लगातार शिकायतें आ रही थी जिस पर संज्ञान लेकर यह कदम उठाया गया है.
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पीके कालरा का कहना है कि शिकायतें आ रही थी कि लोग घर के अंदर पहनने वाले कपड़ों में ही बाहर घूमने लगते हैं. इसे गलत माहौल बनता है. निवासियों से अनुरोध किया गया है. लोगों के ऊपर जबरिया इसे थोपा नहीं गया है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

स्मोकिंग किल्स! सैलून के अंदर पी रहा था सिगरेट, टोका तो सीने में कैंची से 9 बार किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी अरेस्ट

स्वाद का सफ़रनामा: ब्लड ग्लूकोज़ कंट्रोल करती है पिपली, लिवर के लिए भी है लाभकारी, गुणों से भरपूर है यह मसाला

‘हम देखने में महिला पहलवानों से ज्यादा अच्छी हैं…’बृजभूषण शरण के समर्थन में ये क्या बोल गई महिला

ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में तालिबानी फ़रमान, घूमने-फिरने के लिए लगाया ड्रेस कोड

साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से रेलवे ने निरस्त की तमाम ट्रेनें, देखें आपकी ट्रेन तो इस लिस्ट में नहीं है

Success Story: 24 साल के सौरव जोशी कमाते हैं 80 लाख महीना, पिता करते थे मजदूरी, जानें कैसे बदल गई जिंदगी

बुलेट ट्रेन के लिए पाइल का आधे से अधिक काम हुआ पूरा, जानें और डेवलपमेंट

गाजियाबाद में ई-व्हीकल चालकों को मिलेगी राहत, शहर में कहीं भी चार्ज कर सकेंगे वाहन

गाजियाबाद-नोएडा में चार दिन तक बंद रहेगा पानी, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Delhi Summers: गर्मी से झुलस रहे दिल्लीवाले, बिजली खपत में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा
ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट में लगभग 3,000 परिवार रहते हैं. सोसाइटी के एओए ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया, जिसमें लिखा कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सोसाइटी में विचरण करें, तो अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखे, ताकि आपके व्यवहार से किसी को आपत्ति करने का मौका न मिले. आपके बालक-बालिकाएं भी आपसे सीखती हैं. अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी एवं नाइटी, जो कि घर का पहनावा है, इन्हें पहन कर विचरण न करें. जारी किया लेटर अब सोशल मीडा पर वायरल हो गया है.
.
Tags: Delhi news today, Flat in a society, Jobs in Noida
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 09:10 IST






