एक फीट का डंडा निगल गया शख्स, निकालने में छूटे डॉक्टरों के पसीने! वजह बताई बेहद अजीब …


Foot Long Stick Removed From Man’s Stomach: कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ मुंह में रखकर खा रहे हैं और वो अचानक ही हलक से नीचे चला जाए. बच्चे तो अक्सर टॉफी, पॉपिंस या ऐसी ही चीज़ें निगल जाते हैं. आपने शायद ही अब तक कोई ऐसा केस सुना होगा, जिसमें कोई आदमी फीट भर का डंडा ही निगल जाए. चलिए आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना के बारे में बताते हैं.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ग्वाटेमाला के एक 52 साल के आदमी ने 1 फीट का डंडा निगल लिया और पेट में तेज़ दर्द की शिकायत लेकर वो अस्पताल पहुंचा. Hospital Roosevelt के डॉक्टरों को जब उसने केस बताया तो वे भी घबरा गए क्योंकि डंडा उसके कितने ऑर्गन्स को डैमेज कर चुका था, ये कहना मुश्किल था.

निगल लिया बड़ा सा डंडा
जिस शख्स ने ये कांड किया, वो कोई नादानी की उम्र में नहीं था. 52 साल की अधेड़ उम्र में उसने एक फीट के डंडे को निगला, जो 0.8 इंच मोटा भी था. शख्स का कहना है कि उसे कुछ आवाज़ें सुनाई दीं, जिन्होंने उसे आसा करने के लिए कहा. गनीमत ये रही कि डंडा पेट में किसी ऐसी जगह पर नहीं था, जिससे उसका सांस लेना ब्लॉक हो जाए. नीचे होने की वजह से उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन उसे बेतहाशा दर्द हो रहा था. उधर डॉक्टर इस बात को लेकर परेशान थे कि वो किस तरह से इसे बाहर निकालें.

पागलपन का है मरीज़
जब एक्स रे किया गया तो पता चला कि पेट के अंदर डंडा उसकी आंतों के पास तक पहुंच गया है और उसके कुछ टुकड़े उसकी आंतों और पेट में गड़ रहे थे. डॉक्टरों ने पेट में एक छेद करके डंडे को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया. बाद में पता चला कि मरीज़ को सीज्रोफ्रीनिया यानि पागलपन की बीमारी है. ये अब तक का पहला केस है, जिसमें किसी ने इतनी बड़ी चीज़ निगल ली हो. इससे पहले एक मरीज़ ने सितंबर 2022 में कोविड टेस्ट के लिए यूज़ होने वाली स्वॉब स्टिक निगल ली थी.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More