
JEE Advanced Answer Key 2023 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) आज यानी 11 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2023 की प्रोविजनल आंसर की (JEE Advanced Answer Key) जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर की (JEE Advanced 2023 Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की में प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर होंगे.
JEE Advanced 2023 Answer Key उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2023) देख सकते हैं. JEE Advanced की रिस्पॉन्स शीट पहले ही 9 जून को जारी की जा चुकी है. उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2023) का उपयोग करके अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं.
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद इस पर प्रतिक्रिया, टिप्पणी और आपत्तियां दर्ज करने के लिए पोर्टल 12 जून की शाम 5 बजे तक खोला जाएगा. फाइनल आंसर की 18 जून को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. संयुक्त सीट आवंटन की प्रक्रिया 19 जून को शाम पांच बजे से शुरू होगी.
JEE Advanced Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
JEE Advanced Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
JEE Advanced Answer Key 2023 पीडीएफ फॉर्मेट में एक नए वेबपेज में खुलेगी.
JEE Advanced Answer Key 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें.
ये भी पढ़ें…
सीयूईटी यूजी का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, पढ़ें यहां लेटेस्ट अपडेट्स
यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
.
Tags: JEE, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:16 IST









