गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर छाया अंधेरा, भाजपा ने स्टालिन सरकार लगाया आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान जब वे हवाई अड्डे से होटल के लिए निकल रहे थे, पास में सड़क पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी. भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने राज्य सरकार पर जानबूझकर लाइट बंद करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया. आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में शाह तमिलनाडु की यात्रा कर रहे हैं. वे रविवार को वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

वहीं, चेन्नई में कदम रखते ही केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘चेन्नई (तमिलनाडु) पहुंच गया हूं. इस जीवंत राज्य के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए आभारी हूं. वेल्लोर में एक सार्वजनिक रैली में भाग लूंगा.’ शाह जब एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो वहां बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी का झंडा लेकर उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे.

गृह मंत्री के इस दौरे से पहले तमिलनाडु के सलेम में द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं विशेष योजनाओं की एक सूची जारी करें. आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में 11 जून को शाह की तमिलनाडु यात्रा का जिक्र करते हुए, स्टालिन ने पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के लिए लागू की गईं योजनाओं के बारे में बताने को तैयार हैं.

स्टालिन ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए संप्रग शासन (2004-14) के दौरान लागू की गईं कई विशेष पहल को सूचीबद्ध किया. गौरतलब है कि द्रमुक भी संप्रग सरकार का हिस्सा थी. द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दौरान तमिलनाडु में कई विशेष योजनाएं पेश की गईं.’ उन्होंने कहा कि चेन्नई मेट्रो रेल का पहला चरण पूरा किया गया था, जबकि केंद्र सरकार के परियोजना खर्च का 11 प्रतिशत राज्य में लाया गया था. स्टालिन ने कहा कि संप्रग शासनकाल में तमिलनाडु में 69 महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई थीं.

Tags: Amit shah, Chennai, Tamil nadu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें