BJP-JJP में तकरारः हम 90 विधानसभा की तैयारी कर रहे, बोले- डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार. हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव के बयान के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गर्मा गया है. प्रभारी विप्लव देव के बयान के बाद भाजपा और जेजेपी में तकरार बढ़ गई है. आलम यह है कि अब दोनों दलों की ओर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. प्रभारी विप्लव देव के बयान के उचाना में दिए बयान पर शनिवार को हिसार में दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के दौरान दिखाई दिया. हिसार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 20 से अधिक जगहों पर जनसंपर्क किया तो वहीं हांसी में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ. इसमें प्रदेश प्रभारी विप्लव देब, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर और सांसद बृजेंद्र सिंह ने दुष्यंत चौटाला का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा.

दुष्यंत पर सियासी बयान का असर 20 किमी दूर हिसार में जजपा का प्रचार कर रहे दुष्यंत तक भी पहुंचा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीरेंद्र सिंह का बस चलता तो 2019 में गठबंधन टूट जाता. उन्होंने कहा कि बीरेंद्र तय कर लें, वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं. अगर चुनाव लड़ेंगे तो किस पार्टी से लड़ेंगे. क्यूंकि भाजपा की पालिसी के हिसाब से बीरेंद्र सिंह 75 साल उम्र को पार कर गए हैं और प्रेमलता 75 की हो गई हैं. ऐसे में वह चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे.

दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश में स्थिर सरकार है और इसमें किसी को कोई संशय नहीं है. प्रदेश की प्रगति के लिए गठबंधन सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हम मांग कर नहीं लेते, अधिकार से लेते हैं.  पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक गीत बहुत मशहूर था. एक थी मैना…एक था तोता, उसी प्रकार एक था दादा एक था पोता और दोनों निकले नकली. अब दादा-पोते की कहानी हो गई है पुरानी. सांसद बृजेंद्र सिंह ने जेजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम भी मैदान में पूरी तरह से हैं और विपक्ष भी. उन्होंने बिना डिप्टी सीएम का नाम लिए कहा कि हमारे यहां तो फिर भी डिप्टी सीएम हैं. उनका पहले तो कोई रुतबा नहीं था.

उन्होंने बताया कि जब वे नारनौंद के दौरे पर थे तो एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि दुष्यंत ने बड़े विकास के कार्य करवाए हैं. जब उनसे पूछा कि कौन सा विकास कार्य तो उन्होंने जवाब दिया कि पानी के टेंकर दिए हैं. पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर ने ईशारों ही ईशारों में गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा के प्रभारी के उचाना पर दिए बयान के बाद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी आई है. उन्होंने नारनौंद के पन्ना प्रमुखों को कहा कि प्रभारी जी का खड़े होकर आभार प्रकट करो.

10 लोकसभा की तैयारी कर रहे-चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा और जजपा गठबंधन प्रदेश को स्थायी सरकार देने के लिए हुआ है. अमित शाह से मुलाकात के बाद समझौता हुआ था. जजपा के बिना भाजपा सरकार चलाने के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि इसका जवाब केंद्रीय नेतृत्व देगा. हम एक स्थिर सरकार प्रदेश को दे रहे हैं. हम आगामी चुनाव की तैयारियां 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर कर रहे हैं.

Tags: Chandigarh latest news, Dushyant chautala, Haryana politics, Manohar Lal Khattar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें