
हाइलाइट्स
Lenovo Slim 3 Chromebook टच इंटेल सेलेरॉन डुअल कोर लैपटॉप को आधे दाम पर खरीद सकते हैं.
Asus Chromebook Flip Touch Celeron Dual Core को 14,990 रुपये में घर ला सकते हैं.
अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है तो आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा पा सकते हैं.
Best Laptop: लैपटॉप का काम आमतौर पर सभी ऑफिस वालों को पड़ता है. स्टूडेंट्स के तमाम तरह के प्रोजेक्ट के लिए अब लैपटॉप की ज़रूरत तो रहती ही है. लेकिन अच्छे लैपटॉप की तलाश में भारी कीमत भी सामने आती है. लैपटॉप हर रेंज के आते हैं, और हमने ये देखा है कि इनकी कीमत आमतौर पर 25,000 रुपये से ऊपर ही होती है.
लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लैपटॉप लाएं है, जिनकी कीमत 15,000 की रेंज में हैं, और ये आपके सभी काम को काफी आसान बना देंगे.
Lenovo Slim 3 Chromebook टच इंटेल सेलेरॉन डुअल कोर लैपटॉप को ग्राहक आधे से कम दाम में घर ला सकते हैं. इसपर 60% की छूट दी जा रही है. इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर 39,990 रुपये के बजाए सिर्फ 15,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. खास बात ये है कि इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,350 रुपये की छूट भी दी जा रही है. ये लैपटॉप 4जीबी रैम और 1 साल की ऑनसाइट वारंटी के साथ आता है.
Asus Chromebook Touch Intel Celeron डुअल कोर लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से 46% पर खरीदा जा सकता है. इस लैपटॉप को 29,990 रुपये के बजाए सिर्फ 15,990 रुपये में घर लाया जा सकता है.
अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है तो आप इसे एक्सचेंज ऑफर पर घर ला सकते हैं, जिसके लिए आपको 15,350 रुपये की छूट मिल जाएगी. इसमें 4जीबी रैम, क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम है. साथ ही इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. इसपर 1 साल की ऑनसाइट वारंटी मिलती है.
ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!
Asus Chromebook Flip Touch Celeron Dual Core: ग्राहक इस लैपटॉप को आधे दाम यानी कि 50% की छूट पर खरीदा जा सकता है. कहा जा रहा है कि इस साल की सबसे कम कीमत में मिलने वाला दाम है.
ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से 29,990 रुपये के बजाए सिर्फ 14,990 रुपये में घर ला सकते हैं. खास बात ये है कि इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 14,450 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है. इसमें 11.6 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, और इसमें 4जीबी रैम दी गई है.
.
Tags: Flipkart, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:56 IST









