वाराणसी डकैती कांड में 7 पुलिसकर्मी नौकरी से बर्ख़ास्त, पुलिस कमिश्नरेट में मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रवि पांडेय/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के बनारस में गुजरात की फर्म के कार्यालय से एक करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. इन सभी को एक साथ बर्खास्त कर दिया गया है. बर्खास्त किये गये सभी पुलिसकर्मी भेलूपुर थाना क्षेत्र में तैनात थे. मामले में संलिप्ता के संदेह में पहले इन्हें निलंबित किया गया. बाद में जांच में इनकी संलिप्तता पाए जाने बाद शनिवार की शाम पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा ने इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया. इस कार्रवाई के बाद वाराणसी पुलिस के कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बनारस के बैजनत्था इलाके के आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात के एक फर्म का कार्यालय है. बीते 29 मई की रात यहां 1.40 करोड़ रुपये की डकैती हुई थी. वारदात की सूचना भेलूपुर थाने को मिली थी, लेकिन थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. मामला जब आलाधिकारियों तक पहुंचा तो एक लावारिस कार से 92.94 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी दिखा कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई.

कमिश्नर अशोका मुथा ने की कार्रवाई

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मामला पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा के सामने जब आया तो उन्होंने मामले की जांच डीसीपी काशी आर. एस.गौतम को करने की जिम्मेदारी दी. संलिप्तता का संदेह के आधार पर भेलूपुर थाना में तैनात सात पुलिसकर्मियों जिनमें थाना प्रभारी रमाकांत दुबे, दारोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी. साथ ही, सिपाही महेंद्र पटेल, कपिल देव पांडेय व शिव चंद्र को निलंबित कर दिया गया.

बाद में जांच में इनकी संलिप्तता सामने आने पर शनिवार को सातों को एक साथ बर्खास्त कर दिया गया. पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Tags: Banaras news, Crime news of up, Local18, Up news in hindi, Varanasi news, Varanasi Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें