Budh Asta 2023: 21 जून को बुध होंगे अस्त, 3 राशिवालों के जीवन में आ सकता है संकट, अटक न जाए प्रमोशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बुध 21 जून से अस्त होकर 12 जुलाई को रात 08 बजकर 14 मिनट तक अस्तावस्था में रहेगा.
कर्क: बुध के अस्त होने से आपकी राशि के जातकों के करियर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं.

Budh Asta 2023 negative zodiac effects: बुद्धि के कारक ग्रह बुध ने 7 जून को शाम 07 बजकर 58 मिनट पर राशि परिवर्तन किया है. मेष रा​शि से निकलकर बुध का गोचर वृष रा​शि में हुआ है. दृक पंचांग के अनुसार, वृष राशि में रहते हुए ही बुध का अस्त 21 जून को सुबह 04 बजकर 35 मिनट पर होगा. बुध ग्रह 21 जून से अस्त होकर 12 जुलाई को रात 08 बजकर 14 मिनट तक अस्तावस्था में रहेगा. उसके बाद उसका उदय होगा. हालांकि कुछ जगहों पर बुध का अस्त 19 जून को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर बताया जा रहा है. बुध के अस्त होने से 3 राशि के जातकों के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. नौकरी में प्रमोशन का अवसर अटक सकता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि बुध अस्त का नकारात्मक प्रभाव किन राशियों पर होगा.

बुध अस्त 2023 नकारात्मक प्रभाव
वृष: इस समय बुध ग्रह आपकी ही राशि मे विराजमान है और उसमें ही अस्त हो रहा है. ऐसे में बुध अस्त का नकारात्मक प्रभाव आप पर देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन अटक सकता है. परिवार में कलह से मानसिक अशांति होगी. तनाव के कारण सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बुध गोचर आज, गजकेसरी योग से 3 राशिवालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर में होगी उन्नति

21 जून से 12 जुलाई के बीच आपके खर्च बढ़े हुए रहेंगे. फिजूलखर्ची के कारण आपकी बचत प्रभावित होगी. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है. इस स्थिति में आप शांति और धैर्य से काम लें. तनाव से बचने के लिए योग और प्राणायाम कर सकते हैं.

कर्क: बुध के अस्त होने से आपकी राशि के जातकों के करियर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं. पद-प्रतिष्ठा और वेतन में वृद्धि को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इससे आपका मन खिन्न होगा. काम में मन नहीं लगेगा. बिजनेस से जुड़े जातकों को निवेश से बचना होगा क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है. बिजनेस में घाटा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 9 जून से चोर पंचक शुरू, उस दिन भद्रा का भी साया, 3 कामों को करने से धन हानि का डर

बुध के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी. आमदनी न बढ़ने से भी आप परेशान हो सकते हैं. लव लाइफ भी तनावपूर्ण रह सकता है. पार्टनर के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लव लाइफ में समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

सिंह: बुध के अस्त होने के कारण आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा. सफलता के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी. करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने से काम रुक सकते हैं. इसको लेकर बॉस से भी तनाव हो सकता है.

इस दौरान फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, नहीं तो धन उधार लेने की स्थिति पैदा हो सकती है. खानपान को लेकर सावधान रहें अन्यथा सेहत गड़बड़ हो सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें