WTC Final: 350, 375, 400, 425… कितने रन के लक्ष्य का पीछा कर पाएगा भारत? कौन सा टारगेट होगा मुश्किल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन कर कुछ हद तक मैच में वापसी कर ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 152 रन पर 6 विकेट गंवाने के बावजूद 296 रन बना लिए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट को 123 रन के भीतर झटक लिए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त मिली है. दूसरी पारी के 123 रन को मिलाकर उसकी भारत पर कुल बढ़त 296 रन की हो चुकी है.

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को कितना बड़ा लक्ष्य देगी. भारतीय टीम कितने रन तक का लक्ष्य हासिल कर सकती है और कितने रन उस पर भारी पड़ सकते हैं. WTC Final के तीसरे दिन सबसे ज्यादा सवाल यही पूछे गए, जिसका जवाब चौथे दिन के खेल में मिलना है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 237 रन बनाए. यानी पहला दिन पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के खाते में बनाए, जिसने पहली पारी में कुल 469 रन बनाए और फिर भारत के 5 विकेट 151 रन पर झटक लिए. तीसरे दिन का खेल देखें तो भारत ने 145 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के टॉप 4 बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब भी रहा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन के आखिरी सेशन में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर्स में यही बहस छिड़ी रही कि भारतीय टीम की जीत की संभावना कितनी है. वो क्या स्कोर है, जिसके भीतर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में रोकना होगा. अगर हम सारे जवाबों का लब्बोलुआब निकालें तो आम सहमति इस बात पर दिख रही थी कि यदि टारगेट 350 रन के आसपास हुआ तो भारत यह मुकाबला जीत सकता है.

सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, एस श्रीसंथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री करते हुए कहा कि यदि भारत को जीत की उम्मीद बनाए रखनी है तो ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 200 रन से कम में आउट करने की कोशिश करनी चाहिए. यदि ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 225 या 250 रन बना ले तो भारत के लिए मुश्किल हो सकती है क्योंकि ऐसा होने पर भारत को 400 रन से बड़ा टारगेट मिलेगा, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा.

पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने भी न्यूज18 हिंदी से बातचीत में यही कहा कि अगर भारत को जीतना है तो ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 200 रन बनाने से रोकना होगा. यह तो रही भारत के दिग्गज क्रिकेटरों की राय. यदि पाठक भी भारत को मिलने वाले टारगेट पर अपनी राय देना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में अपना जवाब दे सकते हैं.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें