VIDEO: वेस्टइंडीज टीम में लौटा ‘जिमनास्ट’ क्रिकेटर, कमबैक पर लगाया ‘चौका’, टीम को सीरीज जिताई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज ने यूएई को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 3-0 से जीती
वेस्टइंडीज टीम में लौटा हवा में कलाबाजी दिखाने वाला क्रिकेटर

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर से पहले यूएई को उसी के घर में 3 वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप किया. शारजाह में शुक्रवार को खेला गया तीसरा और आखिरी वनडे भी मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीता. इस तरह वेस्टइंडीज ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की. वेस्टइंडीज की जीत में 2 खिलाड़ी एलिक अथानाजे और केविन सिंक्लेयर की अहम भूमिका रही. एलिक ने बल्ले से रिकॉर्ड बनाया तो सिंक्लेयर ने वापसी पर गेंद से कमाल दिखाया और टीम को जीत दिलाई.

केविन सिंक्लेयर ने वेस्टइंडीज के लिए पिछला वनडे अगस्त 2022 में खेला था. इसके बाद उन्होंने यूएई के खिलाफ कमबैक किया और कमाल की बॉलिंग की. उन्होंने 7.1 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. इस धाकड़ प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पुराने अंदाज में विकेट का जश्न मनाया और कैरेबियन प्रीमियर लीग में जिस तरह से उन्होंने कई मर्तबा समरसॉल्ट लगाकर विकेट का जश्न मनाया था, वैसा ही कुछ यूएई के खिलाफ भी किया.

एलिक ने डेब्यू पर रिकॉर्ड फिफ्टी ठोकी
वहीं, वनडे डेब्यू करने वाले एलिक अथानाजे ने भी कमाल की पारी खेली. उन्होंने 45 गेंद में 65 रन की पारी खेली. एलिक ने वनडे डेब्यू पर 26 गेंद में अर्धशतक जमाया और उन्होंने भारत के क्रुणाल पंड्या के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की. एलिक ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के उड़ाए. उनकी इस पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 185 रन के टारगेट को 89 गेंद रहते हासिल कर लिया.

Tags: Icc world cup, UAE, West indies

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें