होंडा का डबल धमाका, Activa के बाद अब इस स्कूटर में भी मिलेगा Smart Key, बस बटन दबाते ही हो जाएगा स्टार्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

होंडा ने Dio H-Smart को लाॅन्च कर दिया है.
इसे 77,712 रुपये की कीमत पर उतारा गया है.
डियो स्कूटर में कंपनी ने कई नए अपडेट दिए हैं.

Honda Dio H-Smart: एक्टिवा 110 और एक्टिवा 125 के H-smart वैरिएंट को लॉन्च करने के बाद अब, होंडा ने Honda Dio के H-smart वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है. हाल में इस स्कूटर को कंपनी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है. कंपनी ने Dio H-smart की कीमत का भी खुलासा कर दिया है. इस स्कूटर की कीमत 77,712 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Honda Dio H-smart को कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के साथ लाया गया है. इसमें कंपनी अलॉय व्हील्स के साथ, बैटरी इंडिकेटर और नया H-smart की दे रही है. आइये जानते है नई होंडा डियो में कंपनी ने कौन से खास फीचर्स दिए हैं…

Honda Dio के नए फीचर्स
होंडा डियो में सबसे बड़ा अपडेट इसका नया H-smart key है जो इसे साधारण चाबी वाले लॉक से अधिक सेफ बनाता है. स्कूटर में अब नार्मल चाबी नहीं दी जा रही है, इसलिए चाबी को लगाने वाला सॉकेट भी नहीं दिया गया है. इसमें आपको एक कार तरह रिमोट लॉक-अनलॉक करने वाली चाबी दी जाएगी. स्मार्ट-की पर स्कूटर को स्टार्ट और बंद करने के लिए बटन दिया गया है. यह फीचर स्कूटर से 2 मीटर के रेंज में रहने पर काम करता है.

Smart Key से बाद गई सेफ्टी
Smart Key फीचर के साथ कंपनी स्कूटर में इंजन इमोबलाइजर फंक्शन भी दे रही है. अगर आप स्कूटर की चाबी को लेकर 2 मीटर से दूर जाएंगे तो स्कूटर अपने आप लॉक हो जाएगा. चूंकि स्कूटर को किसी भी साधारण चाबी से नहीं खोला जा सकता है इसलिए इसकी सेफ्टी कई गुना बढ़ गई है. इस Key की मदद से आप स्कूटर की सीट, फ्यूल कैप और हैंडल को अनलॉक कर सकते हैं.

स्कूटर को स्टार्ट करने के लिए स्कूटर में दिए गए घूमने वाले रोटरी नॉब को इग्निशन मोड में घुमा कर सेल्फ स्टार्ट बटन को प्रेस करना होगा. लेकिन यह तभी हो सकता है जब Smart Key आपके पास रहेगी.

होंडा डियो के अन्य अपडेट की बात करें तो कंपनी नए Smart Key वैरिएंट में मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स दे रही है. इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल और टेल लैंप दिए गए हैं. कंपनी ने स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल कैप, पासिंग स्विच और फ्रंट स्टोरेज पॉकेट दिया है.

इंजन और पाॅवर
इंजन की बात करें तो, कंपनी ने H-smart वैरिएंट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की तरह 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 7.95Bhp की पॉवर और 9Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस स्कूटर में ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें डिस्क ब्रेक का ऑप्शन नहीं है.

Tags: Auto News, Bikes, Honda, Scooter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें