गुजरात ATS की बड़ी सफलता: ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पोरबंदर से 1 महिला समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधीनगर. गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. एटीएस ने एक महिला समेत चार लोगो को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है. जबकि एक और शख्स को पकड़ने के लिए कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं. एटीएस ने बताया कि इस मामले में सुमेरा नाम की सूरत की एक महिला की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार किए गए चारों लोग ISIS के सक्रिय ग्रुप के सदस्य हैं. छापेमारी के दौरान गुजरात एटीएस को कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं. ये चारों ISIS के साथ जुड़ने के लिए भागने की फिराक में थे. ये सभी पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और उनके सीमा पार के आकाओं  के इशारों पर रेडिकलाइज हुए थे.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 09:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें