दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में 13 जून को त्रुटी सही करने का लगेगा कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में 13 जून को त्रुटी सही करने का लगेगा कैंप

कौशाम्बी

परीक्षार्थी अपने अंक/प्रमाण-पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए आपत्ति दर्ज/निस्तारण करायें

अंक/प्रमाण-पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए 13 जून को दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 एस.एन. यादव ने अवगत कराया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के अंकपत्र/प्रमाण-पत्र में त्रुटि से संबंधित संशोधन के लिए श्री दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा, मंझनपुर में दिनांक 13 जून 2023 को कैम्प का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें इच्छुक परीक्षार्थी वांछित प्रपत्र/अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर अंकपत्र/प्रमाण-पत्र में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों में संशोधन के लिए आपत्ति दर्ज/निस्तारण करा सकतें हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें