7वीं की स्टूडेंट ने लिखी द स्कैरी नाइट बुक, 11 साल की उम्र में कर डाला कारनामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. Book Author, School Education: जिस उम्र में बच्चे बचपन की मौज मस्ती में खोए रहते हैं. उसी समय में महज 11 साल की उम्र में एक बच्ची ने किताब लिख डाली है. 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली अद्विका ने महज 11 साल की उम्र में “द स्कैरी नाइट” नामक किताब लिख कर मिशाल पेश की है. अद्विका ने किताब को लिखने के साथ ही उसे खुद ही डिजाइन भी किया है. अद्विका नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. अद्विका का परिवार मूल रूप से पटना का रहने वाला है.

बता दें कि अद्विका बचपन से ही काफी मेधावी छात्रा रही हैं. पांचवीं कक्षा में सेक्शन-6 में टॉपर भी थीं. अद्विका की पढ़ाई में उनकी मां सोनम चंद्रा का काफी अहम योगदान है. दरअसल, अद्विका की माता शिक्षिका हैं. वहीं अद्विका के पिता पत्रकार हैं. अपने मां-पिता की इकलौती बच्ची अद्विका ब्लैक पिंक व केपॉप ग्रुप की फैन हैं.

द स्कैरी नाइट, एक राजकुमारी की कहानी है
परिवार में पठन-पाठन का माहौल होने से अद्विका अभी से ही लेखन के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं. अद्विका की लिखी किताब, द स्कैरी नाइट, एक राजकुमारी की कहानी है, जो बड़ी होकर राज्य संभालती है. एक ऐसी राजकुमारी जो अपने एक बुरे सपने को ही अपनी प्रेरणा मान लेती है. रोचक व भावविभोर करने वाली कहानी की किताब अमेजन पर भी उपलब्ध है.

आपके शहर से (पटना)

ये भी पढ़ें-
Success Story: गौरव की सफलता में गर्लफ्रेंड का भी है रोल, 26 साल की उम्र में 3 बार दिया UPSC का इंटरव्यू 
Board Result: कभी नक्सली रही लड़की ने पास की 12वीं की परीक्षा, पुलिस में भर्ती होने का सपना

Tags: Books, Education news, School education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें