बुलंदशहर में सिर पर झूल रहे हैं तार, बिजली अधिकारियों के कान पर नहीं रेंग रहा जूं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुकेश राजपूत/ बुलंदशहर. जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में सड़क पर निकलना मतलब जान हथेली पर रखकर घूमना. हर पल सिर पर मौत मंडराती रहती है, लेकिन हुक्मरानों को हादसों को इंतजार है. बिजली के तार इस कदर झूल रहे हैं कि आने जाने वाले लोग यदि अपना हाथ ऊपर कर दें तो उनका हाथ बिजली के तार से लग जाएगा और बड़ा हादसा हो जाए. विभाग द्वारा तारों को सही तरीके से शिफ्ट करने का काम नहीं कराया गया है जिससे लोगों को हादसे का अंदेशा बना रहता है.

मोहल्ला इस्लामनगर के रहनेवाले नाजिम अली ने बताया कि उनके मोहल्ले में जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं और नगर निवासी इन झूलते बिजली के तारों के नीचे से अपनी जान को जोखिम में डालकर निकल रहे हैं. इन बिजली के झूलते तारों के टूटने या गिरने तथा लोगों के टच होने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है. जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली के झूलते तारों का अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है. उनके मोहल्ले में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

नाजिम अली ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी में तार झूलने की कई बार शिकायत की है. शिकायत के बाद तारों का निस्तारण नहीं हुआ है. यदि किसी बिजली उपभोक्ता पर बिजली का बिल जमा करने में देरी हो जाती है तो विद्युत विभाग के अधिकारी बहुत जल्द उसका कनेक्शन काट देते हैं. लेकिन इन लटकते तारों की कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है. हालांकि अब मोहल्ला निवासी नाजिम अली ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से झूलते तारों से निजात दिलाने के लिए मांग की है.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 23:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें