Success Story : अर्दली की बिटिया बन गई अफसर, नौकरी के साथ 3-4 घंटे पढ़कर क्रैक किया यूपीएससी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : यूपीएससी 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद से कई युवाओं की संघर्ष भरी दास्तान सामने आ रही है. यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बीच सिविल सेवा की तैयारी की और बार-बार असफलताओं से न घबराते हुए मेहनत जारी रखी. आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया. वो अब अफसर बनने वाले हैं. इनमें से एक हैं आगरा की सुषमा सागर. हालांकि सुषमा ने साल 2018 में भी यूपीपीएससी क्रैक किया था. वह राज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.

सुषमा सागर के पिता न्याय विभाग में अर्दली के पद पर तैनात हैं. बिटिया की कामयाबी पर पिता को खुशी का ठिकाना नहीं है. सुषमा का परिवार आगरा में बुढ़ी ओम नगर का रहने वाला है. उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दयालबाग के प्रेम विद्यालय से पास किया है. जबकि बीएससी दयालबाग यूनिवर्सिटी से किया है. वह यूनिवर्सिटी टॉपर रह चुकी हैं.

गाजियाबाद में पोस्टेड हैं सुषमा

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सुषमा सागर ने साल 2018 में पहले प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा पास करके अधिकारी बन गई थीं. वह इस वक्त गाजियाबाद में तैनात हैं.

3 से 4 घंटे पढ़ती थीं सुषमा

सुषमा सागर बताती हैं कि उन्होंने साल 2019 में यूपीएससी प्रीलिम्स और मेन्स क्लीयर कर लिया था. लेकिन इंटरव्यू में बाहर हो गई थीं. लेकिन उन्होंने नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी. वह नौकरी के साथ पढ़ाई के लिए तीन से चार घंटे का समय निकाल लिया करती थीं. सुषमा की यूपीएससी 2022 में 733वीं रैंक आई है.

ये भी पढ़ें 
Success Story : एक टीचर ने खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस एम्पायर, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

हायर एजुकेशन के लिए ये हैं भारत के 10 बेस्ट शहर, जहां हैं पढ़ाई के साथ नौकरी के भी खूब अवसर

Tags: Success Story, UPSC, Womens Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें