
हाइलाइट्स
मार्केट में 7-सीटर कारों की डिमांड बढ़ रही है.
महिंद्रा, मारुति, टोयोटा और किया 7-सीटर कारें बेच रही हैं.
इस सेगमेंट में महिंद्रा की कारों का दबदबा है.
Best Selling 7-Seater SUV: कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह ही भारत में 7-सीटर कारों का भी अलग ही जलवा है. बड़ी फैमिली वाले लोग 7-सीटर कारें खरीदना पसंद करते हैं जिसमें उनकी पूरी फैमिली एक साथ सफर कर सके. इस सेगमेंट में टोयोटा इनोवा, मारुति सुजुकी अर्टिगा और किया कैरेंस जैसी कारों के बीच कड़ा मुकाबला है. हालांकि एक कार ऐसी है जो बिक्री के मामले में इन सभी कारों को मात दे रही है.
यहां हम बात कर रहे हैं महिंद्रा की 7-सीटर एसयूवी Mahindra Bolero की जिसकी पिछले वित्तीय वर्ष में 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री हुई है. यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है जिसे शहर के साथ-साथ गांव के खरीदार भी खूब पसंद कर रहे हैं. बोलेरो की हर महीने 10,000 यूनिट बिक जाती है. बोलेरो ने 2000 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और अब तक इसकी 14 लाख यूनिट बिक चुकी हैं.
महिंद्रा बोलेरो की कीमत
महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 10.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है. कंपनी ने इसे तीन वैरिएंट – B4, B6 और B6(O) में उपलब्ध कराया है. बोलेरो की सबसे खास बात ये है कि इसमें 7 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं.
इंजन की बात करें, तो बोलेर में 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 75bhp की पॉवर और 210Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स
महिंद्रा ने हाल ही में बोलेरो को अपडेट किया है. इसमें कंपनी ने नए डिजाइन का ग्रिल, हेडलाइट और टेल लाइट सेटअप दिया है. साथ ही इंटीरियर के फीचर्स को भी अपडेट किया गया है. इसके कुछ प्रमुख फीचर्स में डिजिटल ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है जिसमें यात्रा की दूरी, फ्यूल कंप्लीशन, गियर इंडिकेटर, डोर अलर्ट और एक डिजिटल घड़ी मिलती है. इसके साथ ही बोलेरो में फैब्रिक सीट, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री और एक 12V चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है.
.
Tags: Auto News, Cars, Mahindra and mahindra
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 06:15 IST









