कैसे म्यूजिक ने बदली शिवम चौधरी उर्फ द शिव की जिंदगी, अब युवाओं के दिल में कर रहे हैं राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः म्यूजिक एक ऐसा जरिया है जो आपके हर मूड में आपका साथ देता है. जब आप निराश हों तो सैड सॉन्ग से दिल को सुकून मिलता है और झूमने का मन हो तो पार्टी म्यूजिक दिन बना देता है. जब भी कोई गाना बजता है इसके लिरिक्स में खो जाना आम बात है. सॉन्ग सुनते समय हम इसकी लिरिक्स से खुद को इस तरह कनेक्ट कर लेते हैं कि कभी तो सारी चीजें भूलकर बस इसी में खो जाते हैं. ऐसा ही कुछ शिवम चौधरी उर्फ द शिव ( Shivam Chaudhary aka The Shiv) के साथ भी हुआ. बचपन से ही शिवम का म्यूजिक की ओर ऐसा झुकाव था कि उन्होंने इसी में अपना करियर बनाने की ठान ली

शिवम की मानें तो पहले ऐसा कुछ नहीं था. बचपन से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले शिवम संगीत तो सुनते तो थे, लेकिन कभी भी उस संगीत को अपने आप से कनेक्ट नहीं कर पाते थे. समय के साथ शिवम का म्यूजिक से लगाव बढ़ता गया और शिवम खुद से लिरिक्स लिखने लगे, और साथ ही संगीत सीख कर म्यूजिकल ट्रैक्स भी बनाने लगे.

साथ ही सिंगिंग का नॉलेज लिया और संगीत को गाने भी लगे आज शिवम के अनुसार उनकी जिंदगी में जो भी परिवर्तन हुआ है वह सब संगीत की बदौलत ही है. इसी के साथ शिवम ने पोएट्री और रैप करना भी शुरू कर दिया और सिंगर और रैपर के रूप में प्रसिद्ध हुए. आज म्यूजिक इंडस्ट्री में शिवम को “द शिव म्यूजिक” के नाम से जाना जाता है.

शिवम अपनी म्यूजिकल जर्नी के बारे में कहते हैं- “मैं जो फील करता हूं उसे शब्दों के जरिए संगीत में लिखना चाहता हूं और जब उसी फीलिंग के साथ में उसे गाता हूं तो मैं उस वाइब को कनेक्ट कर पाता हूं. जो वाइब में अपनी ऑडियंस को देना चाहता हूं. यही वाइब मुझे एक म्यूजिकल आर्टिस्ट बनाती है जहां मेरा हमेशा अपनी ऑडियंस को एक अच्छा गाना और उनके कानों में अच्छा अनुभव प्रदान करना है जिसके लिए मैं हमेशा तैयार हूं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें