बेपनाह खूबसूरत, लेकिन कद से मात खा गईं 5 हीरोइन, जया बच्चन को भी होना पड़ा था निराश, फिर मेहनत से पलट दी कायनात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड हीरोइन्स को फिल्मों की दुनिया के बाहर भी अपना फैशन आइकॉन मानते हैं. इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस हो या फिर वेस्टर्न स्टाइल का फैशन हो, इन हीरोइन्स के पहनने के बाद ही ट्रेंड सेट होते हैं. अपनी खूबसूरतू से लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन्स को भी कई बार काफी मलालत झेलनी पड़ती है. बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइन्स हैं जिन्हें अपनी हाइट के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इतना ही नहीं कद को लेकर लोगों ने इन हीरोइन्स पर खूब कमेंट्स किए. लेकिन इन हीरोइन्स ने अपनी मेहनत से कायनात पलट दी और स्टार बन गईं. आइये जानते हैं पूरी लिस्ट…

01

आलिया भट्ट (Alia Bhatt): आलिया भट्ट ने अपने करियर के 10 साल पूरे कर लिए हैं. 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया का कद भी 5 फीट 1 इंच है. आलिया को भी हाइट को लेकर काफी चेलेंजेस झेलने पड़े हैं. लोगों ने आलिया की हाइट को लेकर कई बार उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है. लेकिन आलिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. आलिया ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी जमीन बनाई है. आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में गिनी जाती हैं. (फोटो साभार-Instagram@aliaabhatt)

02

श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor): बॉलीवुड की क्यूट और मासूम दिखने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी 2011 में अमिताभ बच्चन की फिल्म तीन पत्ती के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. आज 12 साल के करियर में श्रद्धा कपूर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं. लेकिन ब्रेन विथ ब्यूटी होने के बाद भी श्रद्धा कपूर को अपनी हाइट को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. श्रद्धा कपूर को अपनी 5 फीट 4 इंच की हाइट को लेकर कई बार परेशानी झेलनी पड़ी. लेकिन श्रद्धा ने अपनी मेहनत के दम पर खास मुकाम हासिल किया है. (फोटो साभार-Instagram@shraddhakapoor)

03

कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda): बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा की क्यूट स्माइल पर लाखों लोग फिदा रहते हैं. साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति ने बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दी हैं. कृति को भी उनकी 5 फीट 1 इंच की हाइट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. हालांकि कृति ने भी अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों का मुंह बंद करा दिया. कृति अब बॉलीवुड की सबसे चहेती हीरोइन्स में से एक हैं. (फोटो साभार-Instagram@kriti.kharbanda)

04

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit): बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने करीब 2 दशक तक पर्दे पर राज किया है. माधुरी दीक्षित की अदाओं के साथ उनके डांस के लाखों लोग दीवाने थे. आज भी माधुरी की डांस में अदाओं का कोई सानी नहीं है. माधुरी दीक्षित को भी बेहद खूबसूरत और टेलेंटेड होने के बाद हाइट को लेकर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा. 5 फीट और 4 इंच की हाइट को लेकर माधुरी को अक्सर ही ट्रोल किया जाता था. लेकिन माधुरी ने अपनी मेहनत के दम पर कायनात पलट दी और सुपरस्टार बन गईं. (फोटो साभार-Instagram@madhuridixitnene)

05

जया बच्चन (Jaya Bachchan): 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली जया बच्चन ने बॉलीवुड के सबसे लंबे हीरो अमिताभ बच्चन से शादी की थी. जबकि जया बच्चन की हाइट 5 फीट है. जया बच्चन को भी उनकी हाइट को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. लेकिन जया बच्चन ने कभी भी इन फालतू बातों पर ध्यान नहीं दिया और स्टार बन गईं. (फोटो साभार-Instagram@jaya_bachchan_)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें