2000 साल पुरानी रहस्यमयी ममी दुनिया के लिए बनी पहेली, जांच में वैज्ञानिकों को पता चली कई अजीब बातें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एक मृत शरीर को कितने दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है? शायद कुछ दिन, लेकिन चीन में एक महिला के मृत शरीर को करीब 2000 साल से रखा गया है. हैरानी वाली बात तो यह है कि पूरा शरीर लगभग पूरी तरह से सुरक्षित है. बताया जा रहा है यह ममी एक चीनी महिला की है. जिसका नाम द लेडी ऑफ दई या शिन झुई है.

खबरों के मुताबिक शिन झुई की मृत्यु 178 से 145 ईसापूर्व के बीच हुई थी. हालांकि उनकी कब्र की खोज दुर्घटनावश साल 1971 में जीवाश्‍म विज्ञानियों द्वारा की गई. उन्होंने जब इस कब्र को देखा तो एक पल के लिए वह स्तब्ध रह गए. उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि महिला के अंग अबतक कैसे सही सलामत हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रवेश से रोके जाने पर टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने दिया धरना, गाजीपुर बॉर्डर बंद

जीवाश्‍म विज्ञानियों को मृत महिला के कब्र के पास से काफी मात्रा में महंगी चीजें प्राप्त हुई थी. जिसे देखकर उन्हें समझ आ गया था कि यह महिला कोई साधारण महिला नहीं थी है. वह जब जीवित रहेगी तो किसी अहम पद पर काबिज रही होगी. इस ममी को अब तक की सबसे सुरक्षित ममी बताया जा रहा है.

महिला की त्वचा अब भी मुलायम है और उसकी आंखें भी सही नजर आ रही हैं. यही नहीं उसकी नसों में अभी भी खून बने हुए हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि मृत महिला के शरीर से परीक्षण के दौरान आंतों से तरबूज के बीज प्राप्त हुए हैं. माना जा रहा है कि मरने से पहले महिला ने काफी मात्रा में तरबूज खाए थे.

बताया जा रहा है कि यह महिला अपने समय में किसी उच्च घराने से ताल्लुक रखती थी. यही वजह है कि उसके शव को सिल्‍क और लिनेन के कपड़े में 18 लेयर के साथ लपेटकर रखा गया था. महिला के शव को एक विचित्र तरल पदार्थ से निर्मित ताबूत में पाया गया था. विश्‍लेषकों का मानना है कि यह परंपरागत हर्बल सॉल्‍यूशन था. इससे मृत शरीर सुरक्षित रहता है.

Tags: China, Dead body

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें