मणिपुर में 30 आतंकी मार गिराए, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा एक्शन, 31 मई तक इंटरनेट बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सोमवार को अमित शाह के मणिपुर दौरे के पहले सेना का बड़ा एक्शन
सीएम का दावा आतंकवादी निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं
एम -16 और एके -47 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल कर रहे आतंकी

नई दिल्ली. मणिपुर पुलिस के कमांडो और उपद्रवियों के बीच राज्य के कई इलाकों में संघर्ष के हालात बने हुए हैं. सोमवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा भी और इसके पहले ही सेना और पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है. हिंसा की ताजा घटनाओं के बीच, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों में करीब 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. कुछ आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार भी किया है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं. एम -16 और एके -47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीएन ने कहा कार्रवाई  लगातार जारी है. इंटरनेट पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है.

एएनआई की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री एन बीरेन ने कहा है कि आम नागरिक आबादी के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादी समूहों पर बड़ी कार्रवाई की गई है, इनमें से लगभग 30 आतंकवादी विभिन्न क्षेत्रों में मारे गए हैं. सुरक्षा बल लगातार हिंसा फैलाने वालों पर एक्शन ले रहे हैं. कई को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार भी किया है. उन्होने कहा कि आतंकवादी निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं. लड़ाई सशस्त्र आतंकवादियों के खिलाफ है जो मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

घातक हथियारों का प्रयोग कर रहे उग्रवादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दावा करते हुए कहा, ‘आतंकवादी नागरिकों के खिलाफ एम -16 और एके -47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं. वे कई गांवों में घरों को जलाने के लिए आए थे. हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.’

कई इलाकों में जारी है मुठभेड़
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है. हालात बिगड़ने के बाद यहां से बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन भी कर गए हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो विद्रोहियों ने रविवार तड़के इंफाल घाटी के आसपास सेकमाई, सुगनू, कुम्बी, फायेंग और सेरौ क्षेत्रों में एक साथ हमला किया. कई और इलाकों में गोलीबारी और सड़कों पर लावारिस लाशें पड़े होने की खबरें आ रही हैं.

Tags: Imphal news, Manipur cm, Manipur News, Manipur violence update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें