
अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर लोगों को फल खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इनमें एटीबॉयोटिक और तमाम तरह के विटामिन होते हैं. लेकिन अब साइंटिफिक रिसर्च से एक बात की पुष्टि हुई है कि ज्यादातर लाल फलों में एक खास तरह का केमिकल होता है, जो आपको जवां रखने में मददगार हो सकता है. यह आपको लंबी उम्र भी दे सकता है.
मिनेसोटा विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ द बायोलॉजी ऑफ एजिंग एंड मेटाबॉलिज्म के सह-निदेशक पॉल रॉबिंस वर्षों से इस पर रिसर्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस रसायन की वजह से स्ट्रॉबेरी का स्वाद और रंग बेहद खास होता है, वही फाइसेटिन आपकी उम्र बढ़ाने का एक घटक भी है. इसे जोंबी सेल किलर भी कहते हैं. यानी ऐसा केमिकल जो खराब सेल्स को खत्म कर देता है. डॉ. पॉल ने चूहों पर यह अध्ययन किया और पाया कि उनकी उम्र में काफी अंतर आ गया. उनके शरीर में व्यापक बदलाव देखने को मिला. उन्होंने बताया कि यह केमिकल सेब और खुरमा जैसे फलों में भी पाया जाता है.
खुद हर हफ्ते ले रहे दो खुराक
डॉ. पॉल ने कोरोना महामारी के दौरान खुद भी इसे आजमाया. उन्होंने कहा, यह शरीर में सूजन कम कर देता है. साथ ही, बॉडी में बनने वाले शक्तिशाली जोंबी सेल्स को कम करता है, जिससे आपकी प्रतिरक्षा में सुधार होता है. चेहरे में चमक आ जाती है. वह खुद फाइसेटिन की खुराक हफ्ते में दो बार लेते हैं. कोरोना के बाद से अब तक उन्होंने इसे बंद नहीं किया है. इससे उनकी त्वचा जवां दिखने लगी है. रॉबिन्स ने इनसाइडर को बताया, मेरे घुटने में काफी दर्द होता था. उठने बैठने में दिक्कत थी लेकिन इसे लेने के बाद बेहतर महसूस करता हूं. क्या यह सच नहीं है कि इसकी वजह से बदलाव आया है.
अंगों की कार्यक्षमता में होता सुधार
वैज्ञानिक फाइसेटिन को सेनोलिटिक भी कहते हैं क्योंकि यह शरीर में खराब हो चुकी कोशिकाओं को नष्ट करता है. इससे वह तेजी से बढ़ नहीं पातीं. जब इन ज़ोंबी कोशिकाओं का सफाया हो जाता है, तो हृदय, यकृत, फेफड़े और मस्तिष्क जैसे प्रमुख अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है, क्योंकि इनमें सूजन कम हो जाती है. और उम्र की वजह से होने वाली बीमारियां दूर दूर तक नहीं फटकतीं. रॉबिन्स ने कहा, यदि आप 20, 30, या 40 वर्ष के हैं, तो आप एक स्वस्थ इंसान हैं. लेकिन उम्र आगे होते ही दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं. तब इनकी जरूरत है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 19:19 IST









