चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन ने की संन्यास की घोषणा, IPL Final के बाद नहीं उतरेगा खेलने, ट्विटर पर दी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस सीजन के बाद अपने आईपीएल करियर पर विराम लगाने की घोषणा कर दी है. टीम के लिए इस सीजन बल्ले से कुछ खास योगदान ना कर पाने की वजह से यह फैसला लिया है. -Instagram Ambati Rayudu

सोशल मीडिया पर अंबाती राडडू ने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश जारी करते हुए संन्यास के बारे में जानकारी दी. इससे पहले भी आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके इस खिलाड़ी ने संदेश के साथ इस बात को भी पक्का किया कि यह उनका आखिरी फैसला है और इस बार यू टर्न नहीं लेने वाले.-AP अंबाती रायडू ने ट्विटर पर लिखा, 2 बेहतरीन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 14 सीजन 11 प्लेऑफ 8 फाइनल और 5 आईपीएल ट्रॉफी. मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेरा आज शाम को छठी आईपीएल ट्रॉफी हो जाए. -(Ambati Rayudu/Instagram) अंबाती रायडू ने लिखा, मेरी अब तक की यात्रा कमाल की रही और अब मैंने फैसला लिया है कि आईपीएल का यह फाइनल मुकाबला मेरा आखिरी आईपीएल मुकाबला होगा. मैंने इस बेहद शानदार टूर्नामेंट में खेलने का भरपूर मजा उठाया. आप सभी का धन्यवाद और इस बार मैं अपना यह फैसला नहीं बदलने वाला हूं. -(PTI)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें