तराशा हुआ बदन चाहिए? इन 5 हाई प्रोटीन फूड का करें सेवन, मसल्स में आ जाएंगे खूबसूरत शेप्स, ताकत की भी नहीं होगी कमी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वेजिटेरियन के लिए मसूर की दाल सबसे बड़ा प्रोटीन का स्रोत है.
जल्दी से मसल्स ग्रो करने के लिए ग्रीक योगर्ट लेने की सलाह दी जाती है.

Muscle Building High Protein Rich Foods: आज हर युवा की चाहत बॉडी को मस्कुलर शेप देने की होती है. हर कोई तराशा हुआ बदन चाहते हैं. इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं. इसके बावजूद बहुत कम लोगों को मनचाहा बॉडी शेप मिल पाता है. इनमें से जिन्हें मनचाहा शेप भी मिल जाता है, उनमें से अधिकांश प्रोटीन पाउडर और अन्य दवाइयों का सहारा लेते हैं. इससे तत्काल तो बॉडी फिट और शेप में दिखता है लेकिन इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है. इन आर्टिफिशियल चीजों से शरीर को काफी नुकसान होता है. पर बदन तराशने के लिए प्रोटीन पाउडर की जरूरत नहीं होती है बल्कि जिम के साथ-साथ कुदरती चीजों की जरूरत होती है.

प्लांट बेस्ड फूड में इतने तरह के सुपरफूड हैं जिनमें प्रोटीन पाउडर से कहीं ज्यादा प्रोटीन होता है. साथ ही ये फूड शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं. इनसे मसल्स ग्रोथ के अलावा अन्य भी कई फायदे होते हैं.

तराशा हुआ बदन के लिए करें इन चीजों का सेवन

1.मसूर की दाल-बीबीसी गुड फूड के मुताबिक वेजिटेरियन के लिए मसूर की दाल सबसे बड़ा प्रोटीन का स्रोत है. इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं. वजन के हिसाब से मसूर की दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है. मसूर की दाल में कई तरह के एमिनो एसिड भी होता है. अगर पूरे दिन में 3 बड़े चम्मच से मसूर की दाल का सेवन कर लेते हैं तो आपको पूरे दिन में जितने प्रोटीन की जरूरत होती है, सबकी प्राप्ति हो जाएगी. इसके साथ ही इससे फाइबर, फॉलेट और पोटैशियम भी मिल जाएगा.

2.टोफू-टोफू को कल्चर्ड सोया मिल्क से बनाया जाता है. 100 ग्राम टोफू में 8.1 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसे कई तरह से बनाया जाता है. आप इसे सलाद के साथ भी खा सकते हैं.

3. ग्रीक योगर्ट-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक यह होता तो छाछ की तरह ही है. लेकिन ग्रीक योगर्ट में कुछ अन्य चीजें भी मिलाई जाती है. छाछ बहुत तेजी से डाइजेशन को बढ़ाता है. कुछ रिसर्च में भी दावा किया गया है कि ग्रीग योगर्ट के सेवन से वजन को भी बढ़ाया जा सकता है. जल्दी से मसल्स ग्रो करने के लिए ग्रीक योगर्ट लेने की सलाह दी जाती है.

4. बादाम-बीबीसी के मुताबिक बादाम में बोन को मजबूत करने वाले कैल्शियम और मिनरल्स पाया जाता है जो आपके मसल्स को सपोर्ट देने के लिए जरूरी है. 30 ग्राम बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का भंडार होता है जो मसल्स ग्रोथ में बेहद मददगार है. 4-5 बादाम को रोज सुबह में भींगाकर सेवन करें.

5.पंपकिन सीड्स-पंपकिन सीड्स जिसे हम फेंक देते हैं, वह शक्तिशाली पोषक तत्वों का खजाना है. यदि सप्ताह में दो-तीन भी पंपकिन सीड्स का सेवन किया जाए तो चेहरे पर निखार आ जाएगा. मसल्स के लिए जरूरी प्रोटीन पंपकिन सीड्स में भरा होता है. 30 ग्राम प्रोटीन में 7.3 ग्राम प्रोटीन होता है. यानी बादाम से भी ज्यादा. पंपकिन सीड्स टेस्टी भी कम नहीं.

इसे भी पढ़ें- 5 चीजें यूरिक एसिड स्पाइक का चढ़ा देती हैं पारा, किडनी का भी हो जाता है बुरा हाल, बनाती हैं गंदगियां

इसे भी पढ़ें-शरीर में यूरिक एसिड मचाने लगी है खलबली? इस हरी पत्ती का जूस कर देगा काम तमाम, एम्स की रिसर्च में भी हुआ साबित

Tags: Health, Health tips, Lifestyle, Obesity

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें