ये कैसी बीमारी, 10 साल से जमीन पर पड़े-पड़े सूख रही युवती, देखकर पसीज जाता है कलेजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक, गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के धर्म नगरी कहे जाने वाले राजिम की रहने वाली युवती खुशबू साहू एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित है. पिछले दस वर्षों से 18 वर्षीय खुशबू खाट पर ही जीवन काटने को मजबूर है या कहें की युवती का जीवन नर्क से बदतर हो गया है. न जाने कौन सा रोग युवत को लग गया है. इससे समय बीतने के साथ युवती का शरीर सूखते जा रहा है. न चल पाती है, न ही किसी जगह बैठ पाती है. जमीन में पड़ी-पड़ी जीवन को काट रही है. युवती के परिजन सामान की तरह एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट करते रहते हैं. इस मंजर को देख किसी के भी आंख से आंसू आ जाता है.

शरीर के अंग नहीं करते काम
दरअसल, ये वाक्या छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की है. राजधानी रायपुर से केवल 60 किलोमीटर दूर गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत के वार्ड 15 में खुशबू साहू का परिवार रहता है. खुशबू पिछले 10 साल से इसी तरह बीमार रहती है. ये कैसी बीमारी है इसकी जानकारी न परिजनों को है ने ही डॉक्टरों को पता चल पाया है. बस इतना कहा जाता है कि खून की कमी है. पोषण की कमी है, जिसके चलते उसको उचित न्यूट्रिशन की जरूरत है.

परिवार की स्थिति बेहद खराब
परिजन खुशबू के इलाज लिए कई डॉक्टरों के पास जा चुके है. हाल ही में रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में भी एक महीने तक खुशबू को एडमिट किया गया था. डॉक्टरों ने खून कमी बताकर खुशबू को घर वापस भेज दिया. खुशबू के पिता कहते है कि उसकी बीमारी के बारे में कोई ठीक तरह से बता नहीं पाया है. परिवार की स्थिति खराब है हम इलाज करवाने के लिए सक्षम नहीं है.

पिता को लकवा अटैक के बाद घर चलना भी हो गया है मुश्किल
परिवार की हालत बद से बदतर तब हो गई जब आज से 6 साल पहले पिता अनूप साहू को लकवा अटैक आ गया. इसके बाद से पिता भी अब बेटी की कुछ मदद नहीं कर पाते है. सरकार के सामने मदद के लिए आंसू बहा रहे है. अनूप साहू ने बताया कि मेरी बेटी 8-10 साल से जमीन में पड़ी है. इलाज की कोई व्यव्स्था नहीं है. 6 साल से मैं खुद बिस्तर में पड़ा हूं, बहुत तकलीफ में है. घर परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है. पूरे परिवार में 8 लोग है. इसमें 6 बच्चे और माता पिता है.

इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग करेगा मदद
इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी है. इस पूरे मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ केसी उराव का कहना है कि खुशबू व उनके पिता जी का हमारे स्वाथ्य विभाग के तरफ से हर संभव मदद किया जाएगा. इसके साथ ही बीच बीच में खुशबू के घर जाकर हेल्थ चेकअप भी कर जो भी दवाई व प्रोटीन पावडर की आवश्यकता होगी. उन्हें हमारी विभाग की तरफ से निशुल्क प्रदान किया जाएगा. पीड़ित परिवार का हर संभव मदद व इलाज किया जाएगा.

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें