Hajj 2023: हरियाणा से हज पर जाएंगे 1839 लोग, अकेले नूंह से रवाना होंगे इतने यात्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कासिम खान/नूंह: मुस्लिम समाज की सबसे पवित्र हज यात्रा शुरू हो चुकी है. इस बार हज यात्रा पर हरियाणा से 1839 लोग जा रहे हैं. इसमें महिला एवं पुरुष सभी शामिल हैं. 1700 हाजियों का ड्रा के माध्यम से पहले जाना तय हुआ था, लेकिन बाद में 139 वेटिंग लिस्ट में शामिल हाजियों को भी जाने का अवसर मिल गया. अब कुल 1839 लोग इस साल हरियाणा से हज यात्रा पर जा सकेंगे.

हाजियों की फ्लाइट सऊदी अरब हज यात्रा के लिए जाना शुरू हो गई है, लेकिन हरियाणा के अधिकतर हाजियों की फ्लाइट 31 मई से शुरू हो रही है. सबसे खास बात यह है कि पूरे प्रदेश से तकरीबन 1100 हज यात्री अकेले नूंह से सऊदी अरब जा रहे हैं. नूंह मुस्लिम बाहुल्य जिला है. इस जिले में तकरीबन 80 फीसदी मुस्लिम आबादी है, इसलिए हर साल सबसे अधिक हाजी हज यात्रा पर नूंह से ही जाते हैं.

नूंह में लगा तरबीयत कैंप
नूंह में हज यात्रियों के लिए तरबीयत कैंप लगाया जाता है, जिसमें हज यात्रा की बारीकी से जानकारी दी जाती है. हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य मौलाना शेर मोहम्मद अमीनी घासेड़ा एवं बड़ा मदरसा नूंह के संचालक मुफ्ती जाहिद हुसैन ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी के द्वारा हज नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो सराहनीय कदम हैं. यात्रियों को हज यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी पूरा ख्याल रखती है.

एक यात्री पर 4 लाख खर्च
वहीं हरियाणा हज कमेटी भी हाजियों को हर सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए जुटी हुई है. कुल मिलाकर इस बार 1839 व्यक्ति हरियाणा से हज के दीदार कर सकेंगे. मुफ्ती जाहिद हुसैन ने बताया कि तकरीबन 40-42 दिन तक जाने वाले हाजी सऊदी अरब में रहेंगे और वहां अल्लाह को राजी करने के लिए जी तोड़ इबादत करेंगे. हज हर मुस्लिम औरत और मर्द पर फर्ज है, इसलिए हर मुसलमान की तमन्ना है कि वह अपने जीवन में एक बार हज यात्रा पर जरूर जाए. इस बार तकरीबन 4 लाख रुपये के करीब एक हाजी का हज यात्रा के दौरान खर्च हो रहा है.

Tags: Haj yatra, Haryana news, Nuh News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें