IAS Success Story: हिमांशु भास्कर ने पाई 308वीं रैंक, बिना कोचिंग पाया मुकाम, अपनाया ये फॉर्मूला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जयपुर के रहने वाले हैं हिमांशु भास्कर
हिमांशु ने दूसरे प्रयास सफलता प्राप्त की है
हिमांशु के मुताबिक सेल्फ स्टडी से गोल जल्दी प्राप्त होता है

जयपुर. बिना कोचिंग जाए और घर पर ही सेल्फ स्टडी करके सिविल सर्विस (Civil Service) में जाने का अगर आप सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. यह कारनामा कर दिखाया है जयपुर के रहने वाले हिमांशु भास्कर ने. हिमांशु भास्कर ने न केवल सेल्फ स्टडी करके घर पर ही तैयारी करके यूपीएससी (UPSC) क्रेक किया है बल्कि 308वीं रैंक भी हासिल की है. हिमांशु ने दूसरे प्रयास में यह कारनामा करके दिखाया है. उनकी सफलता का मूलमंत्र है डेडीकेशन.

हिमांशु के पिता सेना से रिटायर्ड कर्नल है. वे जयपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा प्रभारी हैं. हिमांशु भास्कर ने बताया कि कोचिंग की भीड़ में जाने से आपको मदद तो मिलेगी लेकिन सेल्फ स्टडी से गोल जल्दी प्राप्त होगा. इतना ही नहीं ओबीसी वर्ग से आने वाले हिमांशु ने सामान्य वर्ग से यूपीएससी की परीक्षा दी और 308वीं रैंक हासिल की है.

डेडीकेशन आया काम
हिमांशु ने बताया कि वो साल 2021 से यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे. पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला. अब दूसरे प्रयास में सफलता हाथ लगी है. लेकिन इतनी बेहतर रैंक मिलेगी इसकी उम्मीद कम थी. हिमांशु ने बताया कि वे सुबह एक घंटा रोजाना अखबार पढ़कर देश दुनिया के बारे में जानते थे. उसके बाद रोजाना 7 घंटे की गहन पढ़ाई करते. इसके साथ ही शाम के समय एक घंटा स्पोर्टस को दिया. किसी भी प्रकार की कोई कोचिंग का नोट्स नहीं पढ़ा. केवल बुक्स और रोजाना न्यूज पेपर्स पर फोकस करके डेडिकेशन के साथ पढ़ाई की.

आपके शहर से (जयपुर)

ओबीसी वर्ग का नहीं लिया लाभ
ओबीसी वर्ग से आने वाले हिमांशु भास्कर ने अपने आरक्षण का लाभ नहीं लिया है. हिमांशु ने सामान्य वर्ग से ही यूपीएससी को फाइट किया और कामयाबी हासिल की. हिमांशु के पिता रिटायर्ड कर्नल आरएस भास्कर ने बताया कि जब हिमांशु फार्म भर रहा था तब उससे कहा था कि हम ओबीसी वर्ग से आते हैं. लेकिन हिमांशु ने कहा कि वो सामान्य वर्ग से एग्जाम देगा. हिमांशु के पिता आरएस भास्कर जयपुर की एक नामी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा प्रभारी के पद पर तैनात हैं. हिमांशु के पिता ने बताया कि बेटे की मेहनत उनकी यूनिवर्सिटी में उदाहरण के तौर पर शिक्षक छात्रों को बता रहे हैं. इससे उन्हें गर्व की अनुभूति होती है.

Tags: IAS, Jaipur news, Rajasthan news, Success Story, Upsc exam result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें