Ghaziabad news : वैष्णो देवी के लिए कटरा तक ट्रेन चलाने की मांग, दर्शन के लिए फिलहाल नहीं है कोई व्यवस्था 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल झा/गाज़ियाबाद : इन दिनों गाज़ियाबाद में रहने वाले मां वैष्णो देवी के भक्तों में गुस्सा है. दरअसल, ये गुस्सा एक ट्रेन से जुड़ा हुआ है जिसका नाम शालीमार एक्सप्रेस है. गाज़ियाबाद में रहने वाले भक्तों को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए फिलहाल इसी ट्रेन पर निर्भर होना पड़ता है जो जम्मू तक जाती है. ऐसे में बड़ी संख्या में भक्तों की मांग कटरा तक जाने वाली ट्रेन को लेकर है.

गाजियाबाद की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा रेल मंत्री को इस समस्या पर पत्र पर लिख चुके है.न्यूज18 लोकल से बात करते हुए सुनील शर्मा ने बताया कि अभी शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ-मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तक जो ट्रेन चलती है . ये ट्रेन केवल जम्मू तक जाती है. वहीं जो अन्य ट्रेन पानीपत के रूट पर चलती है वो सीधा कटरा तक पहुंचती है. ऐसे में गाजियाबाद से भक्तों को माता के दर्शन के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है. हमारी यही मांग है कि गाजियाबाद से कटरा तक जाने के लिए या तो कोई सीधी ट्रेन हो या फिर शालीमार एक्सप्रेस को ही कटरा तक एक्सटेंड कर दिया जाए जिससे भक्तों को परेशानी ना हो.

कटरा तक सीधी ट्रेन की मांग
फिलहाल गाजियाबाद होते हुए शालीमार एक्सप्रेस जम्मू तवी तक ही जाती है. ऐसे में जम्मू तवी जंक्शन उतरकर बस या फिर अन्य ट्रेन के सहारे कटरा जाना पड़ता है . या तो फिर भक्तों को सीधा दिल्ली जाकर ( नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन) में बैठना पड़ता है. जिसमें भक्तों का काफी समय भी जाया होता है. ऐसे में गाजियाबाद से ही सीधा कटरा जाने के लिए ट्रेन की मांग लंबे समय से हो रही है.वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को कठिन तीर्थ यात्राओं में से गिना जाता है और इसमें माता के दर्शन के लिए 13 किलोमीटर तक की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 17:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें