IPL की सबसे ‘लालची’ टीम, 13 साल में डकार लिए 88.40 करोड़, आज फ‍िर मोटी रकम पर नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 का फाइनल आज खेला जाएगा
चेन्‍नई और गुजरात के बीच होगा महामुकाबला

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्‍स का आमना-सामना चंद घंटों में होने ही वाला है. दोनों ही टीमें पहले ही अपनी जेब में उपविजेता प्राइज मनी वाला 13 करोड़ रुपये का लिफाफा पक्का कर चुकी हैं. असल लड़ाई चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 20 करोड़ की विजेता इनामी राशि के लिए भी है.

मेगा संडे को इस 20 करोड़ के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 22 गज जमीन पर दो चैंपियन टीमें आपस में भिड़ेंगी. इस जीत और इनामी राशि के मामले में आईपीएल की सबसे ‘लालची’ टीम का खिताब एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पास है. 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में प्राइज मनी विनर के लिए 4.8 करोड़ और उपविजेता के लिए 2.4 करोड़ थी. चेन्नई पहले सीजन रनरअप रही और 2.4 करोड़ ही कमा पाई.

2010 में सीएसके ने पहला आईपीएल खिताब जीता तो सीधे 10 करोड़ पर हाथ मारा. 2011 में टीम फिर चैंपियन बनी और 10 करोड़ अंदर किए. 2012 में चेन्नई फाइनल में उपविजेता रही और 5 करोड़ रुपये अपने नाम किए. 2013 में भी यही आंकड़ा रहा, टीम फिर उपविजेता रही और 5 करोड़ कमाए. 2015 में भी चेन्नई रनरअप रही और 5 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले.

कौन हैं मिस्ट्री गिल उत्कर्षा? जिससे धोनी का पावर हिटर करने जा रहा शादी, रिश्ते की भनक तक नहीं लगने दी

2018 में धोनी एंड कंपनी ने बड़ा हाथ मारा और आईपीएल खिताब जीतने के साथ ही 20 करोड़ अपने नाम कर लिए. 2019 में टीम उपविजेता रही फिर भी उसके हिस्‍से में 11 करोड़ रुपये आए. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब 2021 में जीता था और उसे बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ रुपये मिले. एमएस धोनी की टीम ने 4 बार चैंपियन और 5 बार उपविजेता रहते हुए कुल 88.40 करोड़ रुपये आईपीएल से हासिल किए. मेगा संडे को चेन्नई सुपर किंग्‍स हार्दिक की गुजरात टाइटंस को हरकार ना सिर्फ मुंबई इंडियंस के 5 ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी बल्कि 20 करोड़ की प्राइज मनी पर भी उसकी नजर होगी. अगर ऐसा होता है तो चेन्‍नई की इनामी राशि का आंकड़ा 108 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें