ऊंटनी का दूध है रामबाण, कई बिमारियां जड़ से खत्म! बस जेब पर थोड़ा भारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापा राम/जैसलमेर. ऊंटनी का दूध रेगिस्तानी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाया जाता है. भारत में ये राजस्थान के जैसलमेर में मिलता है और यहां इसे लोग भारी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं. ऊंटनी के दूध को औषधीय माना जाता है. इसमें समाहित औषधीय गुण हड्डियों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है. इसके अलावा ऊंटनी का दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. ऊंटनी के दूध में लेक्टोफेरिन नामक तत्व पाया जाता है. ये कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है.

ऊंटनी का दूध गाय की दूध की तुलना में हल्का होता है. इसमें दुग्ध शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, सुगर, फाइबर, लैक्टिक अम्ल, आयरन, मैग्निशियम, विटामिन ए जैसे बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को सुंदर और निरोगी बनाते हैं.

एक लीटर दूध की कीमत 150 रुपये तक
जैसलमेर के गडीसर चौराहे पर स्थित स्वरुपा डेयरी पर मिल रहा ऊंटनी के दूध की कीमत 150 रुपये लीटर तक है.

आपके शहर से (जैसलमेर)

कई बिमारियों को ठीक करने में सहायक
ऊंटनी का दूध अपने दुर्लभ गुणों से मशहूर है इसके सेवन‌ से कई बिमारियां जड़ से खत्म हो जाती है. जिसमें मधुमेह, कॉलेस्ट्रॉल, बीपी, एनिमिया, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, गठिया या अर्थराइटिस आदि बिमारियों को ठीक करने में सहायक है.

पूरी दुनिया में डिमांड
एक आंकड़े के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल 600 मिलियन टन गाय के दूध का उत्पादन होता है. इसमें हर साल मात्र 3 मिलियन टन दूध ही ऊंटनी का होता है. कम उत्पादन के बावजूद पूरे अफ्रीका और मध्य पूर्व में ऊंटनी के दूध की बहुत मांग है.

फायदा ही फायदा
इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है. अन्य दूध की अपेक्षा इसमें 10 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, पोटेसियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इन फायदों की वजह से दुनिया के कई लोग ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल वैकल्पिक दवा के तौर पर करते हैं.

रोजगार का बन रहा है जरिया
अब ये बिजनेस का अहम जरिया बन रहा है और लोग ऊंटनी का पालन करके महंगे दाम में दूध बेच रहे हैं. जैसलमेर में तो भले ही इसकी रेट 150-300 रुपये प्रति किलो है, लेकिन कई देशों में तो 30 डॉलर प्रति लीटर के हिसाब से इसे बेचा जा रहा है. सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ इससे कई तरह के प्रोडक्ट बनते हैं, जिसमें चीजे आदि शामिल है. इसलिए अब बाजार में भी इसकी बिक्री हो रही है.

Tags: Camel milk, Life18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें