NIA Raid: जबलपुर के तीन आरोपी 3 जून तक रिमांड पर, भोपाल में भी छापे मार सकती है एनआईए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26-27 मई को को मध्य प्रदेश में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. एनआईए ने एमपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के साथ मिलकर जबलपुर में 13 जगहों पर छापेमारी की. रात भर चली इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर से गिरफ्तार आरोपियों को 27 मई को भोपाल लाया गया. उन्हें यहां जिला अदालत में एनआईए की स्पेशल कोर्ट रघुवीर प्रसाद पटेल के सामने पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 3 जून तक रिमांड पर भेज दिया है. इन तीन के अलावा भी कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-B, 295 (A),16, 17, 18, 18-B, 20, यूएपीए के तहत कार्रवाई की है. एजेंसी ने जबलपुर में 13 जगहों पर रातभर छापेमारी मारी की. उसे बाद उसने सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया. एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान भारी मात्रा में धारदार हथियार, गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं. सभी चीजों को जब्त कर लिया गया है.

भोपाल में भी छापेमारी के संकेत
बताया जाता है कि एनआईए भोपाल और उसके आसपास के एजुकेशन सेंटर पर भी दबिश देने की योजना बना रही है. क्योंकि, कई दिनों पहले भोपाल के मुंशी हुसैन खां एजुकेशन सेंटर के प्रिंसिपल समी रिजबी को भी हिरासत में लिया गया था. वह भी एक कोचंग सेंटर चलाता है. इसके अलावा भोपाल के पास भोजपुर के एक मदरसे में भी संदिग्ध आतंकियों ने कुछ इस्लामिक साहित्य रखा था. पूछताछ में पता चला था कि वे भोपाल के अचार पुरा में एक फार्म हॉउस पर न केवल रहे थे, बल्कि ट्रेनिंग भी ली थी.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

Tags: Bhopal news, Mp news, NIA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें