Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ का 101वां एपिसोड आज, कर सकते हैं नए संसद भवन पर बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann Ki Baat) के 101वें एपिसोड (101st Episode of Mann Ki Baat) को संबोधित करेंगे. उम्मीद है कि पीएम मोदी इसमें संसद की नई इमारत से जुड़े मसलों पर बात कर सकते हैं. 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम पीएम मोदी की सरकार के नागरिक तक पहुंचने के कार्यक्रम का एक प्रमुख जरिया बन गया है. मन की बात ने महिलाओं, युवाओं और किसानों जैसे कई सामाजिक समूहों और सामुदायिक भागीदारी के कामों के लिए प्रेरित किया है. पीएम मोदी के रेडियो मासिक कार्यक्रम ने 30 अप्रैल को अपनी 100वीं कड़ी पूरी की. इसका संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित देश भर में और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसका सीधा प्रसारण किया गया. था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश की जनता से अपने विचार साझा करेंगे. ये कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा. इसे आकाशवाणी, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण करेगी.

Tags: Mann Ki Baat, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें