
5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 से बाहर हो गई है. क्वालिफायर-2 के अहम मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस ने 62 रन से करारी शिकस्त दी. मैच में हार्दिक पंड्या की टीम टाइटंस ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 233 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. शुभमन गिल ने 129 रन की विशाल पारी खेली. जवाब में रोहित शर्मा की अगुआई में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई 171 रन पर सिमट गई. तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके. (AP)
Author: Up Head Line
Views: 32









