ICC World Cup 2023 पर बड़ा अपडेट! भारत-पाकिस्तान के मैच पर फैसला, 15 दिन में जारी होगा शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. भारत में इस साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस बार के टूर्नामेंट का कार्यक्रम को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. सबको यह जानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला कब होना है. खबर सामने आई है कि विश्वकप का कार्यक्रम लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान घोषित किया जा सकता है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शनिवार को बोर्ड की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के बाद यह जानकारी दी. जय शाह ने कहा,‘‘ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच स्थलों की घोषणा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी. टूर्नामेंट का संपूर्ण कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।’’

बीसीसीआई सचिव ने बताया कि प्रशंसकों के लिए उचित सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभी 15 स्टेडियमों का चयन किया गया है जबकि इसे बाद में कुछ और स्टेडियम जोड़े जाएंगे। इस काम की जिम्मेदारी ग्रांट थॉर्नटन को सौंपी गई है। शाह ने कहा,‘‘ जहां तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैच स्थलों की बात है तो प्रत्येक पदाधिकारी प्रत्येक मैच स्थल के लिए जिम्मेदार होगा। हम सभी महानगरों को टूर्नामेंट के मैच स्थल के रूप में देख रहे हैं।’’

आईसीसी वनडे वर्ल्ड को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का विवाद पहले ही सुलझ चुका है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि पीसीबी ने भारत में खेलने को लेकर आईसीसी से हामी भरी है. इससे पहले भारत के पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी वनडे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की बात सामने आई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें