Success Story : 10वीं में फेल हुए तो पढ़ाई छोड़ने का बना लिया मन, पिता ने दी ऐसी नसीहत, पास कर गए UPSC परीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : 10वीं या 12वीं में खराब मार्क्स आए हों या फेल हुए लोगों को निराश नहीं होना चाहिए. कम मार्क्स या एक बार मिली असफलता किसी का भविष्य तय नहीं कर सकते. इसके नए उदाहरण हैं ईश्वर गुर्जर. बैकबेंचर रहे ईश्वर गुजर्र 10वीं में फेल हुए. लेकिन फिर उन्होंने कमबैक किया और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास कर ली है. यूपीएससी के सफर में उन्हें तीन बार असफलता का भी सामना करन पड़ा. लेकिन असफलताओं से उनका हौसला नहीं टूटा.

ईश्वर गुर्जर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले भांबरा का बाडिया जिले के रहने वाले हैं. यूपीएससी 2022 में उनकी 644वीं रैंक है. उनके पिता सुवालाल गुर्जर एक किसान हैं. जबकि मां सुखी देवी हाउसवाइफ हैं. पिता ने बेटे को खेती करके पढ़ाया है. वह बेटे की कामयाबी से गदगद हैं. ईश्वर गुर्जर की एक बहन भावना की शादी हो चुकी है. जबकि छोटी बहन पूजा 12वीं कक्षा में पढ़ रही है.

10वीं में हो गए थे फेल

आपके शहर से (जयपुर)

ईश्वर ने बताया कि वह 2011 में 10वीं में फेल हो गए थे. इसके बाद पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया था. लेकिन पिता ने कहा कि इतनी जल्दी घबराने की जरूरत नहीं है. एक बार फेल होने के बाद हिम्मत नहीं हारन चाहिए. इसके बाद वह 2012 में 10वीं 54% मार्क्स से पास हुए. 12वीं में उनके 68% मार्क्स थे.

ग्रेजुएशन के बाद बने टीचर

ईश्वर गुर्जर ने ने अजमेर के महर्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय से बीए किया है. इसके बाद साल 2019 में थर्ड ग्रेड टीचर बने. वह पास के ही गांव रूपरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ज्वाइन किया है. साथ में यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी.

2019 में प्री भी नहीं पास कर पाए थे ईश्वर

ईश्वर गुर्जर अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किए हैं. साल 2019 में वह यूपीएसी प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाए थे. लेकिन साल 2020 में इंटरव्यू तक पहुंचे. इसके बाद साल 2021 में भी वह फेल रहे. तीन बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.

ये भी पढ़ें 

Tags: IAS exam, Success Story, Upsc exam result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें