आज का राशिफल: तुला, वृश्चिक राशि वालों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी, धनु राशि वाले वाद-विवाद टालें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 28 May 2023)

आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन होगा. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा. मित्रों से मुलाकात होगी. आय में वृद्धि होगी. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने की संभावना बनी रहेगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 28 May 2023)

आज आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी. अधिकारी और घर में बड़ों से लाभ मिलेगा. धन लाभ होगा. व्यापारियों को उधार दिया पैसा मिलेगा. संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 28 May 2023)

शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. मन चिंता से व्याकुल रहेगा. आज यात्रा स्थगित रखने की सलाह दी जाती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा. नौकरी-धंधे में उच्च अधिकारी या भागीदार के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें. साहसिक कामों से आज दूर रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें