ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा इस बजाज की बाइक का जादू, खरीदने के लिए शोरूम में लगी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अप्रैल महीने में अपने दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों जारी किए. पिछले महीने में कंपनी की टोटल सेल यानी डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट मिलाकर 2,74,154 यूनिट रही. यह अप्रैल 2022 में सेल की गई 2,68,284 यूनिट के मुकाबले ज्यादा थी.

जहां बजाज पल्सर कंपनी की सबसे ज्यादा सेल होने वाली बाइक रही है, वहीं कंपनी की एक और बाइक ने सेल्स का नया रिकॉर्ड स्टैबलिश किया है. इस बाइक का हाल ही में नया वेरिएंट बाजार में उतारा गया था. जिसके चलते अप्रैल में बाइक की सेल में 1027 फीसदी की ग्रोथ देखी गई.

यह भी पढ़ें : गर्मी में भट्टी की तरह गर्म रहती है कार ? सिर्फ 500 रुपये में हो जाएगी हिल स्टेशन जैसी ठंडी

पल्सर सीरीज ने पिछले महीने बेची गई 1,15,371 यूनिट्स के साथ 150 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की है. इसकी अप्रैल 2022 में 46,040 यूनिट्स सेल हुई थी. पल्सर रेंज में 125cc वर्जन वेरियंट को ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला.

बजाज प्लेटिना की सेल भी पिछले महीने 17.82 प्रतिशत बढ़कर 46,322 यूनिट्स हो गई, जो अप्रैल 2022 में सेल की गई यूनिट्स की संख्या 39,316 थी. सीटी की सेल 26.83 प्रतिशत बढ़कर 6,973 यूनिट तक पहुंच गई. नंबर 4 पर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा, जिसकी पिछले महीने 4,546 यूनिट्स सेल हुई थीं.

यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, बिना पेट्रोल के देती है बंपर माइलेज

उसके बाद बजाज एवेंजर रही है. एवेंजर की सेल में 1027.27 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है. बजाज एवेंजर की बिक्री अप्रैल 2022 में 176 यूनिट थी और जो पिछले महीने बढ़कर 1,984 यूनिट तक पहुंच गई. आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Bajaj Avenger 220 Street को भारत में फिर से लॉन्च किया है और इसके अलावा एवेंजर 160 स्ट्रीट और 220 क्रूज पहले से सेल की जाती है.

Tags: Auto News, Bike news, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें