
मुंबईः ग्लैमर की दुनिया की चमक से शायद ही कोई बच सके. सेलेब्स के लुक्स फैंस को खूब आकार्षित करते हैं. इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल से देसी-विदेशी हसीनाओं के लुक छाए हुए हैं. गाला नाइट में किसी एक्ट्रेस या एक्टर ने क्या पहना था, खुद को कैसे प्रेजेंट किया इन सब पर लोगों की नजर रहती है. इस बीच मॉडल और एक्ट्रेस श्रद्धा लाड (Shraddha Lad Latest Look) अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर श्रद्धा का ट्रेडिशनल लुक छाया हुआ है.
श्रद्धा लाड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह येलो साड़ी में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री के इस लुक की उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है और यहां तक की उनसे आगे भी कुछ ऐसे ही लुक्स में तस्वीरें शेयर करने की अपील कर डाली है.
श्रद्धा सोशल मीडिया इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और इंस्टाग्राम पर उनके भारी संख्या में फॉलोअर भी हैं, जो उनकी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखते हैं. अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, श्रद्धा ने कहा: “मैं खुद को और अपने जुनून को चुनने के लिए बहुत आभारी महसूस करती हूं! मेरे काम ने मुझे हमेशा बहुत खुशी दी है. कुछ भी आसान नहीं है, और अच्छी चीजें समय लेती हैं. हालांकि, जब आप अपने दिल की सुनें और आपको बस अपने सपने पूरे करने हैं, आगे सफलता आपके कदम चूमेगी!”
बता दें, श्रद्धा ने कई फेमस फैशन लेबल के साथ कोलैब किया है. उन्होंने ब्लैकमूर कॉट्यूरियर, अमायरा कॉउचर, अनहया आदि के साथ एक फ्रीलांसर के रूप में काम किया है और कई ज्वैलर्स के लिए रैंप शो किए हैं. वह काजोल आर पासवान मेकअप एकेडमी में भी म्यूज रही हैं. श्रद्धा लाड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बेमिसाल पिज्जा के लिए भी मशहूर हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 19:58 IST








