Weather Update: दिल्ली-NCR में तेजी से चढ़ेगा पारा, 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 राज्यों में चलेगी भीषण लू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है. NCR में किसी आंधी-बारिश की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है. जबकि दक्षिण यूपी में कई जगहों पर लू (Heat wave) चलने की संभावना है. 20 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कई जगहों पर भारी बारिश (Rainfall) होने की संभावना है.
आईएमडी ने दक्षिण उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें