शिखा श्रेया/रांची. लगातार तीन दिनों तक सोनी व चांदी के भाव में स्थिरता के बाद आज कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार की अपेक्षा आज सोना-चांदी अधिक दामों पर खरीदी व बेची जाएगी. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 17 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,100 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 61,010 रुपए तय की गयी है. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,800 रुपये के दर से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. आज चांदी प्रति किलो 78,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (मंगलवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
सोने के भाव बढ़े
आपके शहर से (रांची)

भोजपुरी में पढ़ें – दुनिया में सबसे ढेर आबादी हमनी के, कथी के चिंता बा!

23 FIR, कोयला व्यवसायियों के लिए आतंक, मुंबई से गिरफ्तार हुआ झारखंड का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव

UP School Summer Vacation: यूपी में शुरू होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, इन राज्यों में भी हो गया ऐलान

Palamu News : घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

ICSE 10th Result: सिमरन आर्यन 97.8% अंक के साथ बनीं जिला टॉपर, चाचा की ऑनलाइन मदद बनी ‘वरदान’

18 मई को मासिक शिवरात्रि का व्रत, देवघर के ज्योतिषी से जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में 24 मई को राष्ट्रपति करेंगी पूजा, श्रद्धालुओं के लिए 3 घंटे बंद रहेंगे पट

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनी दलीलें, फैसला रखा सुरक्षित

शादी में चाहते हैं रॉयल लुक तो आइए ‘ठकुराइन’, सेहरे से लेकर जूती तक में झलकेगी रॉयल्टी
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,000 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 58,100 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,900 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 61,010 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 110 रुपए की बढ़ोतरी तेजी आई है.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
.
Tags: Gold Rate, Money18, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 08:12 IST









