मंडी. हिमाचल प्रदेस के मंडी जिले में पाया जाने वाले औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ’’काफल’’ पर इस बार मौसम की मार पड़ी है. बीते दिनों मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण जंगलों में पाए जाने वाले इस फल की अधिकतर पैदावार नष्ट हो गई है. यही कारण है कि अप्रैल महीने के अंत या फिर मई महीने की शुरूआत तक बाजार में पहुंचने वाला यह प्राकृतिक फल इस बार 15 दिन की देरी से बाजार पहुंचा.
काफल विक्रेता भूपेंद्र पाल ने बताया कि इस बार काफल की काफी कम पैदावार हुई है.
अधिकतर फल आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गए. लगातार बारिश होने के कारण यह फल काफी देरी से पककर तैयार हुआ है. अभी यह फल बाजार में 300 से 400 रूपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है. आने वाले समय में यदि इसकी अधिक खेप बाजार में आती है तो फिर दामों में गिरावट हो सकती है.
ये हैं काफल खाने के फायदे
काफल के औषधीय गुणों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, जिंक, पोटाशियम सहित कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते है. वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डा. ओम राज शर्मा इसके गुणों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि काफल पेट की जलन, गर्मी, डायरिया के लिए बहुत लाभकारी है. काफल गर्मी के दिनों में शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखता है. इसका जूस मधुमेह और हृदयचाप को भी नियंत्रित रखता है.
आपके शहर से (मंडी)

PICS: स्टार भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने की शादी, डॉक्टर सौरभ शर्मा संग लिए 7 फेरे

हिमाचल में मौसमः भरमौर में बारिश, ऊना में 40 डिग्री पारा, धर्मशाला में IPL मैच पर बारिश का साया

PICS: जब बुलेट पर अपनी दुल्हनियां लाया सुशील, डुग-डुग करते हुए शादी के मंडप में पहुंचा, सब हुए हैरान

Shimla Mayor Elections: CM सुक्खू के बचपन के दोस्त ‘गुड्डू’ बने शिमला के नए मेयर, उमा कौशल डिप्टी मेयर

धर्मशाला हादसाः एक साथ जली ‘राम-सीता’ और बेटी तृषा समेत 5 चिताएं, भाई ‘लक्ष्मण’ बेखबर!

हिमाचल के योल में बड़ा हादसा, कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी औऱ बेटी सहित 5 लोगों की मौत

Dharamshala IPL-2023: धर्मशाला आ रहे हैं तो इन रूट्स को फोलो करें, ये है ट्रैफिक प्लान

‘मंदिर परिसर में कीर्तन वर्जित है’, लोग बोले-कहां करें? शूलिनी मंदिर पर DC के आदेशों पर बवाल

Himachal Pradesh: हिमाचल में फिर बड़ा हादसा, सगंड़ाह में खाई में गिरी मारुति कार, दंपती सहित 4 की मौत

VIDEO: सुंदरनगर में BBMB कालोनी में चलती कार में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

हिमाचल में HRTC की नाइट सर्विस आज से बंद, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली से रात को नहीं चलेंगी बसें
बता दें कि हिमाचल में काफल केवल मंडी जिले में ही मिलता है. इसके अलावा, पड़ोसी राज्य में भी यह जंगली फल मिलता है. हालांकि, काफी कम पैदावार की वजह से यह मार्केट में भी कम ही पहुंचता है.
.
Tags: Himachal pradesh, Himachal Pradesh News Today, Mandi City
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 07:39 IST









