देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में 24 मई को राष्ट्रपति करेंगी पूजा, श्रद्धालुओं के लिए 3 घंटे बंद रहेंगे पट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


परमजीत कुमार/देवघर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के दौरे पर झारखंड आ रही हैं. वो अपने दौरे की शुरुआत देवघर के बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ करेंगी. राष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगी. इसको देखते हुए देवघर जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है. राष्ट्रपति 24 मई को विशेष विमान से दिल्ली से देवघर पहुंचेगी. यहां मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रांची रवाना हो जाएंगी. यहां उन्हें रांची के नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करना है. झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी.

बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई को विशेष विमान से सुबह सात बजे दिल्ली से रवाना होगी और 8 बज कर 55 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगी. यहां से वो सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगी. वो करीब एक घंटे तक मंदिर में रुकेंगी. यहां से फिर वो सर्किट हाउस जाएंगी. फिर 10 बजकर 50 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो जाएंगी.

श्रद्धालुओं के लिए 3 घंटे बंद रहेगा मंदिर

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई, 2023 को बैद्यनाथ मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए तीन घंटे तक बंद रहेगा. सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना नहीं कर सकेंगे.

बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू पूर्व में झारखंड का राज्यपाल रहते हुए चार बार देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आ चुकी हैं. वहीं, राष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार यहां पूजा करने पहुंच रही हैं.

Tags: Deoghar news, Jharkhand news, President Draupadi Murmu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें