8GB RAM के साथ हुई देसी फोन की एंट्री, मिलेगा 66W चार्जर और कैमरा भी ऐसा कि हर कोई होगा फिदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Lava Agni 5G: इंडियन स्मार्टफोन मेकर लावा (Lava) ने भारत में अपना नया फोन ‘Agni 2’ लॉन्च कर दिया है. कंपनी का ये फोन 5जी है, और इसकी कीमत 21,999 रुपये है. इस फोन की सेल ऑनलाइन स्टोर पर 24 मई से शुरू हो जाएगी. खास बात ये है कि इस फोन को 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि आपको कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिल जाएगा. छूट के बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये हो जाती है.

स्पेसिफिकेशंस के तौर पर Agni 2 में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. बताया गया है कि एर्गोनॉमिक 3D डुअल कर्व्ड डिज़ाइन डिस्प्ले HDR, HDR 10 और एचडीआर 10+ को सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- फ्रिज है स्टोर रूम नहीं! बाजार से हर चीज लाकर फ्रिज में ठूस देतें हैं लोग, लेकिन इन चीजो को कभी न रखें

प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050, जिससे कि हमें फास्टेस्ट गेमिंग और ऐप एक्सपीरिएंस मिलता है. ये भारत का पहला ऐसा फोन है जिसे ये प्रोसेसर मिलता है.

मिलेगी 8GB RAM
Agni 2 में मेमोरी के तौर पर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोन के रैम को वर्चुअल तौर पर 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. कैमरे के तौर पर इस फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन का कैमरा ज़्यागा लाइट कैप्चर करता है, जिससे फोटोग्राफी बेहतर होने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें- Google Chrome की ये 2 Settings नहीं चेंज की तो मत ही कीजिए इसका इस्तेमाल, पड़ जाएंगे लेने के देने

पावर के लिए Agni 2 में 4700mAh बैटरी दी गई है, और ये 66W के चार्जर के साथ आता है. लावा का दावा है कि 16 मिनट में ये 50% तक चार्ज हो जाएगी.  फोन 5G के 13 बैंड को भी सपोर्ट करता है, और ऐसा करने वाला ये सेगमेंट का पहला फोन होने का दावा करता है.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें