लखनऊ के इस हनुमान मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया…चांदी का सिंहासन, सब तरफ लिख सीताराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में मंगलवार को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल बेहद धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लखनऊ के एक प्राचीन मंदिर में ऐसा नजारा देखने के लिए मिला, जो बेहद अद्भुत था. दरअसल, लखनऊ में लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में भक्तों ने देर शाम तीन किलो के चांदी का सिंहासन हनुमानजी को चढ़ाया. इस पूरे सिंहासन पर सीताराम लिखा हुआ है.

यह देखने में बेहद अद्भुत और अलौकिक है. इसकी खूबसूरती देखकर आप अपनी नजरें इस पर से नहीं हटा पाएंगे. भक्तों की हनुमानजी के प्रति ऐसी भक्ति देखकर वहां मौजूद दूसरे भक्त भी हैरान रह गए. मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि बड़े मंगल पर सुबह सबसे पहले हनुमानजी महाराज का सिंदूर से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद भंडारा हुआ, जो देर रात तक चलता रहा. लेटे हुए हनुमानजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेक तांगड़ी ने शाम को सुंदरकांड का पाठ कराया. शाम को हनुमानजी की महाआरती की गई.

भक्तों ने चढ़ाया सिंहासन
बड़ी संख्या में भक्तों ने मिलकर हनुमानजी को चांदी का सिंहासन अर्पित किया, जो तीन किलो चांदी से बना है. इसकी कीमत नहीं बताई जा सकती, क्योंकि भक्तों ने चंदा इकट्ठा करके इसे उन्हें अर्पित किया है. बताया कि इस सिंहासन पर चारों ओर बस सीताराम लिखा हुआ है. बड़े मंगल पर इस मंदिर में 5000 से भी ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

बेहद खास है यह मंदिर
लखनऊ में लेटे हुए हनुमानजी का अकेला सिर्फ यही एक मंदिर है, जो बेहद प्राचीन है. यहां पर 108 फीट ऊंचा धर्म ध्वज भी लगी हुई है. यह मंदिर गोमती नदी के ठीक किनारे है. यहां पर अक्सर भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार सोने और चांदी के सामानों को राम भक्त हनुमान के चरणों में अर्पित करते हैं.

Tags: Hanuman mandir, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें