कुत्ते को बाइक में बांधकर 1 KM घसीटा, दरिंदगी देखकर लोगों ने पीटा तो करने लगा ऐसे बहाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मलप्पुरम. केरल में मलप्पुरम जिले के इडक्करा के पास एक कुत्ते को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया.

वीडियो में मरा हुआ कुत्ता सड़क पर मोटरसाइकिल से कुछ दूर पड़ा दिखाई देता, जबकि राहगीर आरोपी व्यक्ति से बहस करते दिखाई देते हैं. राहगीर जब उस शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं तो वह अपनी हरकत का बचाव करते हुए कहता है कि उसे कुत्ता सड़क पर मरा हुआ मिला था और वह उसे छूना नहीं चाहता था, इसलिए वह उसे सड़क से हटाने के लिए मोटरसाइकिल से बांधकर ले जा रहा था.

ये भी पढ़ें- 31 का हुआ दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्ता, मनाया स्पेशल बर्थडे, पार्टी में आए 100 मेहमान

फिर कुत्ते को उठाया और चला गया शख्स
वीडियो बनाने वाले राहगीर ने उसके दावे को मानने से इनकार करते हुए कहा कि अगर कुत्ता मरा हुआ था तो भी उसने जो किया वह सही नहीं है, कुत्ते को घसीटने के बजाय उसे किसी जगह दफना देना चाहिए था. व्यक्ति ने अन्य लोगों को वहां पहुंचते देख कुत्ते को उठाया और अपने दोपहिया वाहन की पेट्रोल की टंकी पर उसे रखकर चला गया.

इडक्करा थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है. अधिकारी ने कहा, ‘वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. हमने व्यक्ति की पहचान कर ली है. वह यहां किराए के मकान में रहता है, लेकिन वह यहां का नहीं है.’

Tags: Animal Cruelty, Dog, Kerala News, Video Viral

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें