करण-दृशा की सगाई की तरह, देओल परिवार ने बरसों तक छुपाई थी सनी-पूजा की शादी, धर्मेंद्र ने बहू को भेजा दिया था लंदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल (Karan Deol Engagement) अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं. हाल में खुलासा हुआ कि करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से एक इंटिमेट सेरेमनी में सगाई की. यह सगाई उनके दादा और एक्टर धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर की वेडिंग एनिवर्सरी वाले दिन ही हुई. सगाई की तस्वीरें भी सामने नहीं आई है. देओल परिवार ने इसे बहुत ही सीक्रेट रखा है. करण और दृशा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और बहुत जल्दा शादी के बंधन में बंधेंगे. ठीक इसी तरह सनी ने भी पूजा से इंटिमेट वेडिंग की थी.

यहां हम आपको सनी देओल और पूजा देओल (Sunny Deol Pooja Marriage) की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं. सनी देओल और पूजा की अरेंज मैरिज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी और पूजा की मुलाकात उनके फैमिली के जरिए हुई थी. पहले सनी और पूजा के परिवार मिले और बाद में उन्होंने सनी और पूजा की मुलाकात करवाई. हालांकि शादी से सनी और पूजा ने एक-दूसरे को जानने-समझने के लिए काफी समय तक डेट किया.

सनी-ऐश्वर्या ने जब पहली बार किया साथ काम, 1 गाने में ही खर्च हुए थे करोड़ों, जानें क्यों रिलीज नहीं हुई फिल्म

सनी देओल और पूजा ने साल 1984 में अरैंज मैरिज कर ली. सनी देओल ने शादी के बाद ही बॉलीवुड में डेब्यू किया. सनी और उनके परिवार में लंबे समय तक इस शादी को छुपाकर रखा. देओल फैमिली को डर था कि शादी अगर सनी की शादी का सबको पता चल जाएगा तो उनका करियर बनने से पहले बर्बाद हो जाएगा. शादी के बाद पूजा लंदन चली गईं थीं जबकि सनी फिल्मों में काम करने के लिए भारत में रुके रहे.

karan deol, Drisha Acharya, drisha and karan, jaran deol marriage details, karan deol marriage date, karan deol debut movie, hema malini and deol family, dharmendra and prakash kaur, sunny deol son marriage, dharmendra grandson, karan deol marriage on 16th june, deol family, hema malini and prakash kaur, bimal roy, bollywood latest news

करण देओल ने अपनी दुल्हन दृशा संग दिया पोज. (instagram/ viralbhayani)

सनी देओल ने शादी के कई साल बाद इसका खुलासा किया. सनी के 2 बेटे- करण देओल और राजवीर देओल हैं. करण ने शादी करने जा रहे हैं. करण ने पिता की राह पर चलते हुए गुपचुप सगाई कर ली है. कहा जा रहा है कि करण ने दादा और एक्टर धर्मेंद्र की उम्र और हालत देखते हुए सगाई करने का फैसला किया था. दृषा फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं.

Tags: Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें