BREAKING: CM सुक्खू के बचपन के दोस्त 'गुड्डू' होंगे शिमला के नए मेयर, थोड़ी देर में होगा ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मेयर का नाम फाइनल हो गया है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के बचपन के दोस्त सुरेंद्र चाहौन उर्फ गुड्डू शिमला के नए मेयर होंगे. आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान कुछ देर में होगा. शिमला में सीएम निवास ओक ओवर में कुछ ही देर में नवनिर्वाचित पार्षदों की मीटिंग होगी और नाम पर आधिकारिक मुहर लगेगी. इससे पहले, रविवार देर शाम को भी सीएम के निवास पर पार्षदों से सीएम और अन्य नेताओं ने बैठक की थी और एक-एक कर सभी की मेयर को लेकर राय मांगी थी.

बड़ी बात है कि सुरेंद्र चाहौन सीएम आवास पहुंच गए हैं औऱ उन्होंने घोषणा से पहले ही घर पर शाम को पार्टी का आयोजन रखा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें