Job Fair : बक्सर के ITI परिसर में 17 मई को लगेगा रोजगार मिला, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलशन सिंह/बक्सर. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला नियोजनालय में लगातार निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी ने बताया कि 17 मई को बक्सर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा.

50 पदों पर होगी नियुक्ति

जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी ने बताया कि रोजगार मेले का युवक-युवतियां लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार रोजगार शिविर में गुजरात की कम्पनी वेलस्पून इंडिया लिमिटेड हिस्सा ले रही है. कंपनी 50 पदों पर नियुक्ति करेगी, यानी मेले के दिन 50 युवाओं को रोजगार मिलेगा. इस शिविर में बक्सर जिले के 18-32 वर्ष के न्यूनतम 8वीं पास युवकों का टेक्सटाइल कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद के लिए चयन किया जाएगा. वहीं, चयनित युवाओं को 9,238 रुपए से लेकर 11,257 रुपए तक प्रति माह वेतनमान होगा.

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा मेला

जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी इन पदों पर स्वयं की चयन प्रक्रिया को अपनाते हुए नियुक्ति करेगी, जबकि युवाओं को शिविर में निबंधन के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा. 17 मई को इच्छुक युवा जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ आ सकते हैं. इस दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा अभ्यर्थियों को साथ लाना अनिवार्य है.

Tags: Bihar News, Buxar news, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें