May Horoscope 2023: मेष राशि वाले रहें सावधान! कई क्षेत्रों में नुकसान के संकेत; ऐसे करें बचाव 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. इन दिनों मेष राशि वालों का समय खराब है. उनका सिर्फ नुकसान दिख रहा है. दरभंगा में पीजी ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि एक साथ बुध, बृहस्पति, सूर्य,चंद्रमा और राहु के होने के कारण मेष राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं चल रहा है. मेष राशि के जातकों को कई तरह से इन ग्रहों के कारण कठिनाई और मुसीबतों के साथ पीड़ा का सामना करना पड़ रहा होगा. इन ग्रहों के एक साथ होने के कारण मेष राशि के जातकों को शारीरिक पक्ष से लेकर पत्नी पक्ष तक हानिकारक है. मेष राशि के जातकों को कई तरह की शारीरिक पीड़ा है होगी. साथ में पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं होंगे.

ऐसे में इसका उपाय कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि मेष राशि के जातक के लिए यह जो अवधि घातक है. उसमें पत्नी पक्ष में भी हानिकारक है और अपने शारीरिक पक्ष में भी हानिकारक है. खास करके जो गुप्त धन है उसमें भी हानिकारक है. अर्थात व्यवसाय क्षेत्र में भी नुकसान हो सकता है. इन सभी क्षेत्रों में हानि के संकेत हैं.

बचने के लिए यह है उपाय
इससे बचने के लिए मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का पाठ है. उसमें एक मंत्र है. संपूर्ण दुर्गा पाठ करने से अनुत्याग्रह का समन होता है. ऐसा करने से सभी कष्ट पीड़ा और बाधाएं मेष राशि के जातकों के दूर हो जाएंगे. सारे कष्ट भी नष्ट हो जाएंगे. वही पत्नी पक्ष में भी संबंध अच्छे होंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 09:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें