रिंकू सिंह का करिश्मा, IPL 2023 से बाहर हो रही कोलकाता की वापसी, चेन्नई को पीट जगाई प्लेऑफ की उम्मीदें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ रहा है. ग्रुप मुकाबले खत्म होने को हैं और प्लेऑफ की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. फिलहाल टेबल टॉपर दो टीमों का प्लेऑफ में जगह बनाना तय लग रहा है. इसके अलावा रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की दावेदार भी मजबूत हुई है. रिंकू सिंह ने जैसी पारी खेली उसने चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरी थी. यहां कहानी में ट्विस्ट आया और मैच कोलकाता ने जीतकर महेंद्र सिंह धोनी के टीम के प्लेऑफ का इंतजार बढ़ा दिया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर चेन्नई ने खड़ा किया. जवाब में कोलकाता की टीम ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह की बेमिसाल साझेदारी की बदौलत वापसी की और 4 विकेट गंवाकर 18.3 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल किया.

रिंकू सिंह की एक और शानदार पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 छक्के जमाकर कोलकाता की टीम को रोमांचक जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी मैच जिताऊ पारी खेली. 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने वाली कोलकाता को 132 रन के स्कोर तक पहुंचाकर रिंकू सिंह आउट हुए. 43 गेंद पर 54 रन की पारी खेलने वाले इस बैटर ने चौथे विकेट के लिए कप्तान के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी निभाई. इस एक पारी ने मैच का रुख बदल दिया.

कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

एक वक्त पर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी कोलकाता की टीम अब वापसी कर चुकी है. चेन्नई की टीम के खिलाफ ना सिर्फ किंग खान की टीम को 6 विकेट की जीत मिली बल्कि लक्ष्य को 18.3 ओवर में हासिल करने के साथ नेट रन रेट बेहतर कर अंक तालिका में कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स से उपर सातवें स्थान पर पहुंच गई. आखिरी मैच में जीत हासिल कर 14 अंक हासिल कर टीम प्लेऑफ में पहुंच की दावेदारी पेश कर सकती है.

Tags: CSK vs KKR, IPL 2023, IPL Play-offs, Kolkata Knight Riders

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें